केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर का भी इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार
नई दिल्ली, 7 जुलाई: केंद्रीय कैबिनेट के आज होने वाले विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफों का सिलसिला जारी है। रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने भी मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। रविशंकर प्रसाद केंद्र में इंफोर्मेशन और टेक्नॉलजी मंत्री और प्रकाश जावड़ेकर पर्यावरण मंत्री थे। राष्ट्रपति ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया है कि मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों का इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अलावा स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधरी शामिल हैं।
ये 43 नेता बनेंगे मंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में आज 43 नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट में बदलाव हो रहा है। मोदी की कैबिनेट में शामिल हो रहे नेताओं के नाम हैं- नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंदर यादव, परषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किशनराव कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर तुडु, शांतनु ठाकुर, मुंजपारा महेंद्रभाई, जॉन बरला, डॉ. एल मुरुगन, नीशीथ प्रमाणिक। राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान देवसिंह, और भगवंत खुबा।
मोदी कैबिनेट में जदयू के चार सदस्यों को जगह मिल सकती है। इनमें आरसीपी सिंह को कैबिनेट रैंक, चंद्रेश्वर प्रसाद, रामनाथ ठाकुर, दिलेश्वर कमैत को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। केंद्रीय कैबिनेट में मनसुख मंडविया, हरदीप सिंह पुरी, आरके सिंह का भी प्रमोशन हो सकता है।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications