Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Cabinet Ministers of India 2019:मेनका गांधी समेत इन पूर्व मंत्रियों को नहीं मिली कैबिनेट में जगह

Cabinet Ministers of India 2019:मेनका गांधी समेत इन पूर्व मंत्रियों को नहीं मिली कैबिनेट में जगह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद गुरुवार को नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें राजनाथ सिंह और अमित शाह के अलावा पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण जैसे नाम शामिल हैं। कैबिनेट में 20 नए शामिल किए गए हैं तो वहीं सुषमा स्वराज, मेनका गांधी, जेपी नड्डा, सुरेश प्रभु जैसे पूर्व मंत्रियों को जगह नहीं मिली है।

 इन मंत्रियों को नहीं मिली जगह

इन मंत्रियों को नहीं मिली जगह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में कई पूर्व मंत्रियों को जगह नहीं मिल पाई। इनमें मेनका गांधी, राज्यवर्धन राठौर, शिवप्रताप शुक्ला, सत्यपाल सिंह, राधामोहन सिंह, डॉ महेश शर्मा, सुरेश प्रभु, जेपी नड्डा,जयंत सिन्हा ,अनुप्रिया पटेल (अपना दल) को मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिली। वहीं इस बार जेडीयू भी सरकार में शामिल नहीं हुई। इस बार मोदी कैबिनेट में सुषमा स्वराज, अरुण जेटली,उमा भारती, अनंत गीते, चौधरी बीरेंद्र सिंह, जुएल उरांव, अनंत हेगड़े, मनोज सिन्हा, केजे अल्फोंस,विजय गोयल, एसएस आहलूवालिया, राधाकृष्णन जी,रामकृपाल यादव,विष्णु देव,हरिभाई पार्थी चौधरी,राजन गोहेन,जसवंत सिंह सुमन भाई,शिवप्रताप शुक्ला,सुदर्शन भगत,हंसराज अहीर,जयंत सिन्हा,विजय सांपला,अजय टम्टा,कृष्णा राज,सीआर चौधरी,पीपी चौधरी,डॉ सत्यपाल सिंह,सुभाष भामरे,राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को जगह नहीं मिली।

 सुषमा स्वराज और जेटली ने किया इंकार

सुषमा स्वराज और जेटली ने किया इंकार

मोदी सरकार के पूर्व मंत्रियों में शामिल सुषमा स्वराज और अरुण जेटली ने मंत्रिमंडल में नहीं शामिल होने का फैसला किया। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें इस बार मंत्रिमंडल में शामिल न किया जाए। वहीं विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज भी स्वास्थ्य कारणों से मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई। सुषमा मोदी सरकार के पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री थीं और इस बार उन्होंने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था।

 मेनका गांधी को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

मेनका गांधी को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

पूर्व में रेलवे जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय संभालने के बाद वाणिज्य व उद्योग और नागर विमानन मंत्री का कार्यभार संभालने वाले सुरेश प्रभु को भी इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री रहे जेपी नड्डा को कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि वो अमित शाह के स्थान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे। वहीं वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी 17वीं लोकसभा में अस्थायी अध्यक्ष (प्रो-टर्म स्पीकर) बन सकती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+