मोदी सरकार की मंत्री स्मृति ईरानी ने शादी करने जा रहे लोगों को दी रोचक सलाह, Viral हो रहा है पोस्ट

मोदी सरकार की मंत्री स्मृति ईरानी ने शादी करने जा रहे लोगों को दी रोचक सलाह, Viral हो रहा है पोस्ट

नई दिल्ली। मोदी सरकार में महिला एंव बाल कल्याण विभाग का प्रभार संभाल रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। स्मृति अक्सर अपने इंस्टाग्राम पेज पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वो आए दिन अपने सोशल मीडिया पेज पर कोट्स और दिलचस्प पोस्ट साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया , जो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया।

 Cabinet Minister Smriti Irani gave Tips to people going to get married, her instagram Story goes viral

शादी वालों को स्मृति ईरानी की सलाह

स्मृति ईरानी ने शादी करने जा रहे लोगों के लिए कुछ ऐसा लिखा कि लोग सोच में पड़ गए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने शादी करने जा रहे लोगों के लि सुझाव लिखा। उन्होंने अमेरिकी अभिनेता विल फेरेल की एक फेमस लाइन साझा करते हुए लिखा कि अगर आप किसी से शादी करने जा रहे हैं तो उसे ऐसा कंप्यूटर इस्तेमाल करने दें, जिसमें इंटरनेट काफी स्लो हो...आपको पता चल जाएगा कि वो व्यक्ति कैसा है। दरअसल इसके जरि उन्होंने लोगों के संयम की परीक्षा की बात कही है। कंप्यूटर पर स्लो इंटरनेट कनेक्शन लोगों को गुस्सा दिलाने के लिए काफी होता है। अगर कोई इस अवस्था में भी अपना संयम बनाए रखता है तो उसका व्यक्तित्व प्रभावी है। मतलब मुश्किल वक्त में ही व्यक्ति की पहचान हो पाती है।

वहीं अपने दूसरे इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा ये कभी परफेक्ट नहीं होगा, इसे काम के लायक बनाना होगा। उन्होंने चीजों के परफेक्ट होन पर सलाह देते हुए कहा कि हमें सुधार की दिशा में बढ़ते रहना चाहिए। स्मृति अक्सर ऐसी ही तस्वीरें और वीडिय़ो शेयर तक संदेश देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें एक बच्चा भगवान को छाते की मदद से भींगने से बचाने की कोशिश कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+