Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IDBI बैंक के लिए 9 हजार करोड़ रुपये के बेल आउट पैकेज का ऐलान

नई दिल्ली। मंदी की दौर से गुजर ही भारतीय अर्थव्यस्था फिलहाल पटरी पर आती हुई नहीं दिख रही है। इसी बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने सरकार ने आईडीबीआई बैंक के पुन: पूंजीकरण को मंजूरी दे दी है। आईडीबीआई बैंक में सरकार और जीवन बीमा निगम (LIC) एक बार में ही फंड डालेंगे।

Cabinet has cleared recapitalization of IDBI Bank

इससे आईडीबीआई और एलआईसी को बूस्ट मिलेगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इससे सरकार का बैंक को मजबूत करने के वादे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार और एलआईसी आईडीबीआई बैंक में 9,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालेंगे। इसमें 4,557 करोड़ रुपये सरकार देगी, जबिक 4,700 करोड़ रुपये एलआईसी की ओर से दिए जाएंगे।

वहीं आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों को पेट्रोल में मिश्रण के लिये बेचे जाने वाले एथनॉल की दरों की समीक्षा के लिये एक सुनिश्चित व्यवस्था को मंजूरी दी है।

बता दें कि एलआईसी ने संकट में फंसे आईडीबीआई बैंक में अपने नियंत्रण के 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का इसी साल अधिग्रहण पूरा किया था। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने आईडीबीआई बैंक को निजी क्षेत्र के बैंक की श्रेणी में रख दिया था। लेकिन अब सरकार की ओर से मिले बेल आउट पैकेज के बाद आईडीबीआई बैंक को बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें- बसपा नेता से जूते-घड़ी का दाम पूछने वाले बलिया के डीएम ने मांगी माफी, अपने बर्ताव पर हुए थे ट्रोल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+