'आयुष्‍मान भारत' योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी, फ्री में होगा 5 लाख तक का इलाज

आयुष्मान भारत योजना को मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना करार दिया जा रहा है और इसे मोदी केयर के नाम से भी पुकारा जा रहा है।

Recommended Video

    Narendra Modi's dream project Ayushman Bharat को Union cabinet ने किया पास | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। अब इसे जल्‍द ही लागू कर दिया जाएगा। आम बजट 2018-19 में मोदी सरकार ने हेल्थ के क्षेत्र बड़ी हेल्थ बीमा योजना का ऐलान करते हुए देश के 40 से 50 करोड़ लोगों को इलाज में 5 लाख रुपए तक की मदद करने के लिहाज से आयुष्मान भारत योजना को शुरू करने का ऐलान किया था। इस योजना के लागू हो जाने के बाद 2020 तक देश के करीब 10 करोड़ परिवारों को फायदा होगा और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को सरकार हेल्थ बीमा कवर उपलब्ध करा सकेगी जिसके माध्यम से वह अपनी बीमारी का इलाज करा सकेंगे।

    आयुष्‍मान भारत योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी, फ्री में होगा 5 लाख तक का इलाज

    आयुष्मान भारत योजना को मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना करार दिया जा रहा है और इसे मोदी केयर के नाम से भी पुकारा जा रहा है। इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। इस योजना के तहत खर्च होने वाला धन का 60 फीसदी केंद्र सरकार तो 40 फीसदी राज्य सरकार उठाएगी।

    आयुष्मान भारत योजना ट्रस्ट मॉडल या इंश्योरेंस मॉडल पर काम करेगी और पूरी तरह कैशलेस होगी। देशभर में डेढ़ लाख से ज्यादा हेल्थ और वेलनेस सेंटर खोलना, जो जरूरी दवाएं और जांच सेवाएं फ्री में मुहैया कराएंगे। इन सेंटरों में गैर-संक्रामक बीमारियों और जच्चा-बच्चा की देखभाल भी होगी। इतना ही नहीं, इन सेंटरों में इलाज के साथ-साथ जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, मसलन हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज और टेंशन पर नियंत्रण के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+