'लागू होकर रहेगा CAA, कोई नहीं रोक सकता', कोलकाता में अमित शाह का बड़ा बयान
कोलकाता में बीजेपी के लोकसभा अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का विरोध कर सकती हैं लेकिन ये रूकेगा नहीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को इसे लागू करने से कोई नहीं रोक सकता। शाह ने तुष्टीकरण, घुसपैठ, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा के मुद्दों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और लोगों से उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने और अगले में भाजपा को चुनने का आग्रह किया।
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कोलकाता से लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार को निशाने पर लिया। शाह ने कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए तुष्टीकरण, घुसपैठ, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा के मुद्दों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खिंचाई की। गृहमंत्री पश्चिम बंगाल की जनता से टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकने और बीजेपी को चुनने की अपील की।

रैली में शाह ने नागरिकता संसोधन अधिनियम को विरोध पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं। लेकिन इस कानून को लागू होने से कोई रोक नहीं सकता। शाह ने कहा, सीएए के खिलाफ विपक्ष के कड़े रुख के बीच केंद्र सरकार ने अभी तक इसके नियम नहीं बनाए हैं। लेकिन ये भी सच है कि केंद्र सरकार नागरिकता (संशोधन) कानून लागू करेगी और इसे कोई नहीं रोक सकता।












Click it and Unblock the Notifications