CAA Protest: 15 दिसंबर से बंद है दिल्ली जाने वाली ये सड़क, ट्रैफिक पुलिस ने दी जरूरी जानकारी
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर वरोध प्रदर्शन अभी थमा नहीं है। राजधानी दिल्ली में ठंड ने भले ही 119 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है लेकिन प्रदर्शनकारी ऐसे मौसम में भी घरों से निकल रहे हैं। दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 15 दिनों से लगातार सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है जिसे पुलिस ने अब खत्म करने की अपील की है। प्रदर्शन की वजह से दिल्ली आने वाली रोड 13ए बंद है जिस वजह से यात्रियों को दिक्कतें आ रही हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
मंगलवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि दिल्ली आने वाले सभी यात्री कालिंदी कुंज के पास रोड नंबर 13ए पर जाने से परहेज करें, इसकी बजाए यात्री डीएनडी और अक्षरधाम के रूट से दिल्ली में प्रवेश करें। बता दें कि प्रदर्शन के चलते रोड नंबर 13ए बंद है जिस वजह से आश्रम रूप पर हर दिन वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वह रोड से हट जाएं।
Traffic Alert
Road No. 13A between Mathura Road and Kalindi Kunj is closed for traffic movement. People coming from Noida are advised to take DND or Akshardham to reach Delhi.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 31, 2019
15 दिसंबर से बंद है रोड
गौरतलब है कि इस रूट से दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली आने-जाने वालों को रोड बंद होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर प्रदर्शनकारी सीएए और एनआरसी के खिलाफ 2 डिग्री तापमान में भी घरों महिला, बच्चों समेत सड़क पर आ रहे हैं। शाहीन बाग में प्रदर्शनरियों में ज्यादातर संख्या महिलाओं की है जो पिछले 15 दिनों से विरोध कर रहे हैं। महिलाओं का धरना दिन-रात चलता है और वह सरकार के खिलाफ नारे लगातीं हैं।

DND पर लगता है लंबा जाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एके सिंह ने बताया कि प्रदर्शनों के कारण कालिंदी कुंज रोड 15 दिसंबर से बंद है। अगर लोकल पुलिस हमें वहां से ट्रफिक निकालने के लिए कहेगी तो हम इसे खोल देंगे। बता दें कि कालिंदी कुंज रोड और DND नोएडा को दक्षिण दिल्ली से जोड़ता है। कालिंदी कुंज रोड बंद होने के कारण पूरा ट्रैफिक डीएनडी पर आ गया है। रोड बंद होने के चलते डीएनडी पर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है, खास तौर पर तक जह लोग ऑफिस आते जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications