CAA Protest: दिल्ली में उग्र प्रदर्शन के दौरान शाहदरा के एडिशनल डीसीपी जख्मी

नई दिल्ली-नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को दिनभर शांति से प्रदर्शन गुजरने के बाद शाम में फिर कई जगह भीड़ उग्र हो गई और हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में शहादरा के एडिश्नल डीसीपी राजबीर सिंह जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी तरह से दिल्ली के कई और इलाकों से हिंसक वारदातों की सूचनाएं मिली हैं।

CAA Protest:Shahdaras additional DCP injured during furious demonstration in Delhi

सेंट्रल दिल्ली के दरियागंज इलाके में प्रदर्शनकारियों ने एक निजी कार को आग के हवाले कर दिया। इसी से सटे दिल्ली गेट पर पुलिस को उपद्रवियों को शांत करने के लिए लाठी चार्ज भी करनी पड़ी है। दरियागंज में पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए पानी की बौछारें भी की हैं।

दरियागंज में हालात को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों की भारी तादाद में तैनाती की गई है।

उधर दरियागंज से सटे जामा मस्जिद इलाके में देर शाम तक प्रदर्शनकारी भारी संख्या में जुटे रहे और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

उधर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में भी भारी दाताद में प्रदर्शनकारी सीलमपुर फ्लाईओवर और लोहापुल के पास शाम में जुट गए। इस इलाके में भी धारा-144 लगी हुई है और पुलिस ने हालात नियंत्रण में होने का दावा किया है।

शाम तक कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में भी प्रदर्शनकारी जुटे हुए थे। इसके अलावा इंडिया गेट में भी काफी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

इस बीच कश्मीरी गेट और दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं। जबकि, राजीव चौक में सिर्फ एंट्री की इजाजत दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+