CAA और NRC पर मुस्‍लिम धर्मगुरू कल्‍बे जव्‍वाद का बड़ा बयान, बोले- मुसलमानों को गुमराह कर रही हैं पार्टियां

नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर देश में मचे बवाल के बीच लगातार मुस्लिम धर्मगुरु अपने-अपने बयान देकर शांति की अपील कर रहे हैं। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्‍वाद ने कहा कि सीएए और एनआरसी दो अलग-अलग चीजें हैं। एनआरसी कानून अभी तक केवल असम में लागू किया गया है और पूरे भारत में लागू नहीं किया गया है।

CAA और NRC पर मुस्‍लिम धर्मगुरू कल्‍बे जव्‍वाद का बड़ा बयान, बोले- मुसलमानों को गुमराह कर रही हैं पार्टियां

लेकिन हम अभी तक यह नहीं जानते हैं कि इसमें क्या नियम होने जा रहे हैं। पार्टियां इस पर गुमराह कर रही हैं। उन्‍होंने मुसलमानों से संयम दिखाने की अपील की। आपको बता दें कि कल्‍बे जव्‍वाद से पहले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने नागरिकता संशोधन कानून और का समर्थन किया था। बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि यह राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे हैं और राष्ट्र कि सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

उन्होंने इस कानून में शिया मुसलमानों को भी शामिल किए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में कट्टरपंथी मुसलमान शिया मुसलमान पर भी जुल्म करते हैं, भारत सरकार हमारी बात पर विचार कर रही है। वसीम रिजवी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा सबसे ऊपर है जिससे कोई समझौता नहीं हो सकता। NRC और CAA राष्ट्र की सुरक्षा से संबंधित हैं। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड इसका समर्थन करता है। सुन्नी कट्टरपंथी मुसलमान सरकार विरोधी पार्टियों की साजिश का शिकार हो गए हैं, जो सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+