जामिया शिक्षक संघ ने प्रदर्शनकारी छात्रों से की ये अपील

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस एक्ट के खिलाफ ना सिर्फ पूर्वोत्तर प्रदेश बल्कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहा है। लेकिन इस बीच जामिया मिलिया के शिक्षकों ने छात्रों से अपील की है कि वह दिशाहीन प्रदर्शन से दूर रहें। जामिया टीचर्स असोसिएशन की ओर से तमाम छात्रों से अपील की गई है कि वह स्थानीय नेताओं के दिशाहीन प्रदर्शन से दूर रहें और इसमे शामिल ना हों। वहीं जामिया के छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस जामिया मिलिया इस्लामिया के कैंपस में पहुंची है, उसने यूनिवर्सिटी के गेट को बंद कर दिया है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि किसी भी तरह की हिंसा को स्वीकार नहीं किया जाएगा, प्रदर्शन शांतिपूर्ण होना चाहिए।

protest

Recommended Video

    Citizenship Act Protests: Jamia Students ने 3 बसों में लगाई आग | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि दिल्ली में भी नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। दिल्ली में ओखला अडंरपास से सरिता विहार जाने वाले रास्ते में प्रदर्शन की वजह से यातायात बंद रहा। मथुरा रोड में दोनों कैरिजवे भी प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक कर रखे हैं। इसी बीच दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि इस सड़क की ओर आने से बचें। इसी बीच भीड़ में आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्ला के दिखने की खबरों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि पार्टी का कोई भी सदस्य हिंसा में शामिल नहीं हुआ। किसी भी तरह की हिंसा अस्वीकार्य है, विरोध प्रदर्शन में शांति बनाए रखें।

    दिल्ली में प्रदर्शनकारी लगातार उग्र होते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली परिवहन निगम की बसों को आग के हवाले कर दिया है, यही नहीं भरत नगर इलाके में आंदोलनकारियों ने बस में आग लगी दी। प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों सहित आंदोलनकारियों ने कालिंदी कुंज रोड पर नागिरकता संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर भी पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों ने भी बिल के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+