C voter survey(2025): इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में ममता हैं जनता की पहली पसंद! क्या कहता है सर्वे?
C voter survey(2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) के दौरान इंडिया गठबंधन की आपसी कलह ने दिल्ली में भाजपा की जीत में अहम योगदान दिया। जब भाजपा ने दिल्ली की सत्ता पर 10 साल से काबिज आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी तब INDIA गठबंधन हरकत में आ गई।
दिल्ली चुनाव (Delhi Election) में आप को बुरी तरह हार मिली तो इसका पूरा ठीकरा कांग्रेस पर फुटा और गठबंधन में फुट पड़ने लगी। विपक्षी खेमे में मजबूत नेतृत्व की कमी की बात सामने आई और लोगों ने कहा कि इस गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को दे देनी चाहिए।
अब जनता ने ही इंडिया टुडे-सी वोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे (MOTN) में इसका जवाब भी दे दिया है। आइए जानते हैं कौन है जनता की पहली पसंद..
C voter survey(2025) में हुए चौंकाने वाले खुलासे
हाल ही में हुए दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को हार मिली तो इसे लेकर कई सवाल खड़े होने लगे। इंडिया टुडे- मूड ऑफ द नेशन(MOTN) में कुछ लोगों ने इस गठबंधन को खत्म कर देने की बात कही, तो वहीं किसी ने कहा कि हार के बाद भी इसे बने रहना चाहिए।
c voter survey के मुताबिक,
- 65 फिसदी वोटर्स इंडिया गठबंधन के बने रहने पर सहमत
- 26 फिसदी वोटर्स गठबंधन के समाप्त करने पर सहमत

C voter survey में राहुल बनाम ममता पर बहस
इंडिया टुडे-सी वोटर MOTN Poll के सर्वे में जनता से जब पूछा गया कि वो इंडिया गठबंधन का नेतृत्व किस नेता के हांथ में देखना चाहते हैं इस पर लोगों ने चौंकाने वाले जवाब दिए। कई लोगों ने राहुल गांधी के नाम पर समर्थन दिया तो कई ने ममता बनर्जी के नाम पर सहमति दिखाई। इसमें केजरीवाल और सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव के नाम पर भी सहमती बनते दिखी।
MOTN Poll के मुताबिक,
- राहुल गांधी- 24 % वोट
- ममता बनर्जी- 14 % वोट
- अरविंद केजरीवाल- 9 % वोट
- अखिलेश यादव- 6 % वोट
आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या बदलेगा समीकरण
2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान INDIA गठबंधन को 232 सीटें मिली थी और NDA ने 292 सीटों का आंकड़ा पार किया था।
लेकिन इस सर्वे के मुताबिक, अगर देश में आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो इंडिया और एनडीए गठबंधन की सीटों और वोट शेयर में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आज चुनाव हुए तो,
- NDA- 343 सीटों पर मजबूत (वोट शेयर 3% बढ़कर 47%)
- INDIA Bloc- 188 तक सीमित (वोट शेयर 1% घट सकता है)
आपको बता दें कि, 2 जनवरी से 9 जनवरी 2025 के बीच इंडिया टुडे-सी वोटर मुड ऑफ द नेशन सर्वे किया गया जिसमें सभी लोकसभा क्षेत्रों के 1 लाख 25 हजार 125 वोटर्स की राय जानी गई। इसमें नए इंटरव्यूज के साथ-साथ लॉंग टर्म ट्रैकिंग डेटा भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: Who is Rekha Gupta: अब अचानक Delhi CM बनने की दौड़ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता कौन हैं? सीएम बन सकने की वजह












Click it and Unblock the Notifications