UP MOTN Survey: क्या UP में फिर लहराएगा BJP का परचम? सर्वे में बड़े बदलाव के संकेत
UP MOTN Survey: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर कमल खिलने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आज चुनाव हुए तो बीजेपी और एनडीए (NDA) की स्थिति मजबूत होगी, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका लग सकता है।
C Voter - इंडिया टुडे के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे (MOTN Survey) के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है। एनडीए को यूपी में 43-45 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन (INDIA Bloc) की सीटें घटकर 34-36 रह जाएंगी। आइए जानते हैं क्या कहता है पूरा सर्वे ? क्या होगा वोट शेयर?

2024 बनाम 2025 का बड़ा उलटफेर!
-
2024 लोकसभा चुनाव में क्या हुआ था?
- समाजवादी पार्टी (सपा) 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी।
- कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं।
- एनडीए को बड़ा झटका लगा और वे सिर्फ 33 सीटों पर सिमट गए।
-
मोदी सरकार की लोकप्रियता फिर से बढ़ी।
- राम मंदिर उद्घाटन से बीजेपी को फायदा।
- सपा-कांग्रेस गठबंधन की रणनीति कमजोर पड़ रही।
- विपक्ष में गुटबाजी और नेतृत्व संकट।
- योगी आदित्यनाथ की सरकार के विकास कार्यों का असर।
C Voter सर्वे (2025) के ताजा सर्वे में क्या बदला?
अगर आज चुनाव हुए तो NDA 43-45 सीटों पर मजबूत दिख रही है। (वोट शेयर 4% बढ़कर 48%)
INDIA Bloc (सपा+कांग्रेस) की सीटें घटकर 34-36 तक सीमित रह सकती हैं । (वोट शेयर 2% घटकर 42%)
अन्य दल: 10% वोट शेयर (2% की गिरावट)
भाजपा के लिए क्यों आई खुशखबरी?
2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में एनडीए की हार का कारण क्या था?
सपा-कांग्रेस गठबंधन ने पिछड़ों और मुस्लिम वोट बैंक को अपने पक्ष में कर लिया था। मंडल-कमंडल राजनीति के बीच भाजपा का फोकस हिंदू एकता पर था, लेकिन कुछ जातीय समीकरण उलट गए। मंहगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने में विपक्ष सफल रहा।
क्या 2025 के चुनाव में फिर बदलेगा समीकरण?
BJP ने हार से सबक लेते हुए अब सोशल इंजीनियरिंग पर ध्यान दिया है। यूपी में बीजेपी की मजबूत जमीनी पकड़ और कैडर बेस उसे फिर से आगे बढ़ा सकता है। INDIA गठबंधन को अपनी रणनीति बदलनी होगी, नहीं तो यूपी में फिर से बीजेपी की वापसी तय मानी जा रही है।
क्या यूपी में 2029 तक फिर से BJP का राज होगा?
अगर सर्वे के ये आंकड़े सही साबित हुए, तो बीजेपी यूपी में फिर से मजबूत स्थिति में आ सकती है। योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी की लोकप्रियता BJP के लिए 2029 के चुनाव में भी गेमचेंजर साबित हो सकती है। अगर आज चुनाव हुए, तो यूपी में एनडीए की वापसी होगी! INDIA गठबंधन को अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करना होगा, नहीं तो BJP फिर से यूपी की राजनीति पर राज करेगी!












Click it and Unblock the Notifications