Who is Rekha Gupta: Delhi CM बनीं रेखा गुप्ता कौन हैं? पढ़िए कैसे बनें मुख्यमंत्री बनने के समीकरण
Who is Rekha Gupta: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 8 फरवरी को आए थे। जिसमें 70 में से 48 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब दिल्ली में भाजपा 27 साल के लंबे इंतजार के बाद सरकार बनाने जा रही है। अब दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा ये सस्पेंस खत्म हो चुका है। 19 फरवरी की शाम विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान कर दिया गया है और अब 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह में रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री की दौड़ में कई नवनिर्वाचित विधायकों के नाम शामिल थे लेकिन इस लिस्ट में सबसे ऊपर रेखा गुप्ता का नाम शुरूआत से शामिल था। आइए जानते हैं कौन हैं रेखा गुप्ता?

Who is Rekha Gupta? कौन हैं रेखा गुप्ता?
हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गावं में रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हुआ था। जब रेखा दो साल की थी तभी उनके पिता की एसबीआई बैंक में मैनेजर बने और 1996 में उनका पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया। दिल्ली और हरियाणा का बॉडर जुड़ा है और रेखा गुप्ता का दोनों ही राज्यों से खास कलेक्शन है। इसलिए भाजपा दोनों भाजपा शासित राज्यों में बैलेस बनाए रखने के लिए इन्हें सीएम बनाया है।
रेखा गुप्ता की जाति क्या हैं?
रेखा गुप्ता ने स्कूली और विश्वविद्यालय स्तर की पढ़ाई दिल्ली में ही की और आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रहीं और राजनीति करती रहीं। विवि की सचिव और प्रधान रह चुकी रेखा गुप्ता वैश्य फैमिली से ताल्लुक हैं और अभी भी उनके परिवार के लोग जुलाना की अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। रेखा आज भी अपने गांव आती-जाती रहती हैं। याद रहे दिल्ली की जनसंख्या में वैश्य समाज का दबदबा है और भाजपा में भी वैश्य समाज का दबदबा है।
शालीमार बाग सीट से पहली बार बनी हैं विधायक
एलएलबी पास रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। भाजपा ने दिल्ली की 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 8 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को खड़ा किया था जिनमें जो चार महिला उम्मीदवार जीती हैं उनमे रेखा गुप्ता भी हैं।
30 हजार वोटों से आप उम्मीदवार को हराया
दिल्ली नगर निगम में तीन बार पार्षद रह चुकी रेखा गुप्ता ने केवल जीत ही नहीं शानदान जीत हासिल की है। उन्होंने शालीमार सीट से आमआदमी पार्टी के उममीदवार को 30 हजार वोटों के अंतर से हराया था।
रेखा गुप्ता का RSS कनेक्शन
रेखा गुप्ता आरएसएस से बचपन से जुड़ी रही हैं,,ृ चूंकि उनका बैकग्राउंड आरएसएस का है इसलिए भाजपा शीर्ष उन्हें मुख्यमंत्री बना सकता है। याद रहे राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में इससे पहले जिन्हें मुख्यमंत्री बनाकर सरप्राइज किया , इन सभी का आरएसएस का स्ट्रांग बैग्राउंड रहा है। इसलिए भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है।
क्या आपको दिल्ली की सीएम बनाया जा रहा?
रेखा गुप्ता से जब पूछा गया तक क्या आप को अपने ऊपर विश्वास है कि आप दिल्ली की नई सीएम होगी? इसका प्रश्न का जवाब देते हुए पहले रेखा गुप्ता ने कहा था मैं मोदी टीम और बीजेपी टीम में हूं। दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा शीर्ष नेतृत्व ये तय करेगा।
उन्होंने कहा हम सभी को उम्मीद है कि दिल्ली को मजबूत मुख्यमंत्री मिलेगी। उन्होंने कहा विश्वास अंदर नहीं पाला जाता, मैं भाजपा की कार्यकर्ता हूं और विधायक बनने के बाद जो मेरी जिम्मेदारी है और जो जिम्मेदारी भाजपा शीर्ष द्वारा सौंपी जाएगी उसको पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी।












Click it and Unblock the Notifications