आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या वायनाड सीट पर राहुल गांधी को मिलेगा झटका? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे
ABP C Voter Opinion Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी दलों ने तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। सत्ताधारी बीजेपी ने दावा किया है कि इस बार के चुनावों में वो 400 सीटें जीतेगी।

तो वहीं दूसरी ओर उसको हराने के लिए खड़े हुए इंडिया अलांयस का कहना है कि इस चुनाव में वो भाजपा का घमंड तोड़ेगी लेकिन होगा तो वही जो जनता चाहेगी।
पिछले चुनाव में अमेठी सीट पर हारे थे राहुल गांधी
पिछले चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पिछला चुनाव दो सीटों पर लड़ा था और वो दूसरी सीट थी केरल की वायनाड। इस बार भी ऐसी उम्मीद की जा रही है कि राहुल गांधी इन्हीं दोनों सीटों पर फिर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
क्या इस बार भी पिछले चुनाव जैसा हाल होगा?
लेकिन क्या इस बार भी पिछले चुनाव जैसा हाल होगा या फिर इस बार राहुल गांधी दोनों जगहों पर जीतेंगे। इस बात को जानने के लिए एक सर्वे किया गया।

राहुल गांधी वायनाड और अमेठी से जीतेंगे?
ये सर्वे एबीपी के लिए सी वोटर ने किया है, जिसमें उसने सीधे जनता से सवाल किया कि 'अगर आज लोकसभा चुनाव हुए और राहुल गांधी वायनाड और अमेठी दोनों जगहों से लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो क्या जनता उनको दोनों सीटों पर जिताएगी?'
वायनाड की सीट पर राहुल गांधी जीतेंगे: Survey
इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जो नतीजे आए वो काफी चौंकाने वाले थे। सर्वे के मुताबिक अगर राहुल गांधी वायनाड की सीट से फिर से चुनाव लड़ते हैं तो वहां उन्हें जीत हासिल होगी और वो बड़े अंतर से यहां पर विजयी पताका फहराएंगे।
अमेठी में स्मृति ईरानी फिर दे सकती हैं झटका
तो वहीं अमेठी में इस बार भी मामला फंस सकता है क्योंकि सर्वे में एक बार फिर बीजेपी की स्मृति ईरानी अमेठी में उन पर भारी पड़ती दिख रही हैं।
क्या था साल 2019 में चुनावी रिजल्ट?
गौरतलब है कि साल 2019 के चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर भारी विजय हासिल की थी, उन्होंने इस सीट पर सीपीआई नेता पीपी सुनीर को 4,31,770 से हराया था, जबकि अमेठी में उन्हें बीजेपी की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा नेत्री ने उन्हें यहां पर 55,120 वोटों से पराजित करके सफलता का नया इतिहास रचा था।
सर्वे रिपोर्ट पर अपनी राय दीजिए
मालूम हो कि सी-वोटर ने ये सर्वे दिसंबर 2023 में पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के आने के बाद किया था, ये सर्वे 543 लोकसभा सीटों पर किया गया है। आप भी इस सर्वे रिपोर्ट पर अपनी राय दे सकते हैं, आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications