राजस्थान में हार के बाद अब यूपी-बिहार में जीत ही भाजपा के लिए मरहम

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार में खाली पड़ी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने उत्त्र प्रदेश की दो लोकसभा सीट और बिहार की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

 Bypolls in Yogi Adityanath's Gorakhpur, other seats on March 11, results on March 14

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों फूलपुर और गोरखपुर और बिहार में लोकसभा सीट अररिया और विधानसभा की दो सीटों भभुआ और जहानाबाद पर 11 मार्च को उपचुनाव कराने का फैसला किया है। 11 मार्च को वोटिंग होंगे, जबकि 14 मार्च को वोटों की गिनती होगी।

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर लोकसभा सीट खाली हो गई। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पदभार संभालने के बाद फूलपुर सीट खीली हो गई। हालांकि ये उपचुनाव भाजपा के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकती है। राजस्थान उपचुनाव के नतीजों के बाद ये उपचुनाव योगी के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। यूपी मे जहां भाजपा की सरकार है तो वहीं बिहार में भाजपा-जेडीयू गठबंन की सरकार है। राजस्थान उपचुनाव के नतीजों के बाद यूपी में भाजपा को जिताने की जिम्मेदारी सीएम योगी के कंधों पर है।गोरखपुर सीट उनके लिए आन का प्रश्न है तो वहीं बिहार में जेडीयू-भाजपा गठबंधन के लिए ये बड़ी चुनौती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+