Bypolls Assembly Seats: 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, जानिए कहां-कहां वोटिंग

Bypolls Assembly Seats: 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, जानिए कहां-कहां वोटिंग

Bypolls Assembly Seats: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर आज गुरुवार को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। महाराष्ट्र में मुंबई अंधेरी ईस्ट सीट, तेलंगाना में मुनुगोडू, बिहार में गोपालगंज और मोकामा, हरियाणा के आदमपुर, उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा के धामनगर के लिए उपचुनाव होंगे। इनमें से कई सीटों पर सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्रीय दलों के बीच होगा। वोटों की गिनती 6 नवंबर को होगी।

Bypolls Assembly Seats

अंधेरी ईस्ट उपचुनाव के बारे में जानिए

मुंबई में अंधेरी ईस्ट उपचुनाव को पिछले महीने भाजपा के उम्मीदवार के मैदान से हटने के बाद महज औपचारिकता के रूप में देखा जा रहा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े की उम्मीदवार रुतुजा लटके के आराम से जीत दर्ज करने की उम्मीद है। वह चार निर्दलीय सहित छह उम्मीदवारों के खिलाफ खड़ी हैं, जबकि राकांपा और कांग्रेस ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

तेलंगाना मुनुगोडू उपचुनाव के बारे में जानिए

तेलंगाना में मुनुगोडू उपचुनाव में तीनों प्रमुख दल भाजपा, सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) और कांग्रेस चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस विधायक कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर चुनाव हो रहा है। राज गोपाल रेड्डी फिर से इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन इस बार वो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ टीआरएस के पूर्व विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी और कांग्रेस के पलवई श्रावंथी चुनावी मैदान में हैं।

बिहार गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव के बारे में जानिए

बिहार के गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी और राष्ट्रीय जनता दल के मोहन गुप्ता के बीच सीधी लड़ाई है। मोकामा में चुनाव अनंत सिंह की पत्नी और राजद की नेता नीलम देवी नलिनी और भाजपा की सोनम देवी के बीच कड़ा मुकाबला है। अनंत सिंह को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव के बारे में जानिए

हरियाणा के आदमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे और मौजूदा विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस छोड़ बीजेपी में चले गए हैं। इस सीट पर सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इस सीट पर 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने हिसार से तीन बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश को मैदान में उतारा है। आप ने बीजेपी से अलग हुए सतेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। बिश्नोई ने 2019 में बीजेपी की सोनाली फोगट को हराया था।

UP के गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव के बारे में जानिए

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गोला गोकर्णनाथ निर्वाचन क्षेत्र में टक्कर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। बसपा और कांग्रेस ने उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है। इस सीट पर चुनाव 6 सितंबर को भाजपा विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद हो रहा है। इस सीट से अरविंद गिरी के बेटे और भाजपा के अमन गिरि और सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी चुनावी मैदान में हैं।

ओडिशा के धामनगर उपचुनाव के बारे में जानिए

ओडिशा के धामनगर में उपचुनाव में भाजपा के विष्णु चरण सेठी के 19 सितंबर को हुए निधन के बाद हो रहा है। इस सीट से भाजपा ने विष्णु चरण सेठी के बेटे सूर्यवंशी सूरज को टिकट दिया है। वहीं सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने अबंती दास इस सीट से चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने अधिवक्ता बाबा हरेकृष्ण सेठी को मैदान में उतारा है जबकि बीजद के पूर्व विधायक राजेंद्र दास भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+