जनरल वी.के.सिंह ने पाक हाई कमीशन जाकर बनाया रिकार्ड
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) केन्द्रीय मंत्री वी.के.सिंह ने एक तरह से रिकार्ड बनाया जब वे सोमवार को पाकिस्तान हाई कमीशन में पाकिस्तान दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। उनसे पहले इस अवसर पर कोई भी मंत्री पाकिस्तान हाई कमीशन में नहीं पहुंचा।

जिन दिनों वी.के.सिंह सेना चीफ थे, तब वे पाकिस्तान को बार-बार चेतावनी देते रहते थे। पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर घुसपैठ और गोलीबार पर विरोध दर्ज करने के लिए वे पाकिस्तान को कसते रहते थे।
नाराजगी जताई
पर सोमवार को वी.के. सिंह पाकिस्तान हाई कमीशन में पाकिस्तान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। अब वे केन्द्र की मोदी सरकार में राज्य मंत्री हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्होंने ट्वीट करके इसमें शिरकत करने पर एक तरह से अपनी नाराजगी और गुस्सा भी जताया।
जाएंगे या नहीं
सोमवार को सबसे पहले वन इंडिया ने खबर दी थी कि पूर्व आर्मी चीफ और केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह पाकिस्तान हाई कमीशन में होने वाले पाकिस्तान दिवस के जश्न में आमंत्रित हैं और उसमें वे भाग ले सकते हैं। कल शाम तक यह तय नहीं था कि वे चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के निमंत्रण को स्वीकार करेंगे या नहीं।
पीएमओ के निर्देश
हालांकि सूत्र दावा कर रहे थे कि उन्होंने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। जानकारों ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कल सुबह इस कार्यक्रम में भाग लेने के निर्देश मिले थे।
बहरहाल जिधर हुर्रियत के अलगावादी नेता पहुंचे हो, वहां पर केन्द्रीय मंत्री शिरकत करें। बता दें कि बीते सालों में पाकिस्तान हाई कमीशन में इस अवसर पर मणि शंकर अय्यर जैसे कांग्रेसी नेता पहुंचते रहे हैं। पर कभी कोई मंत्री तो नहीं गया।












Click it and Unblock the Notifications