महिला की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर ले उड़े गले का मंगलसूत्र

घर की सब्जी खत्म होने की वजह से महिला सब्जी मंडी गई थी, महिला को अकेला पाकर और हाथों में सब्जी का थैला देखकर चोर ने मौके का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया।

पुणे। पुणे में महिला की आंख में मिर्ची झोंककर लूट का मामला सामने आया है। ये महिला मार्केट से सब्जी लेकर अपने घर लौट रही थी, चोर ने मौके का फायदा उठाकर महिला के आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक महिला पुणे के भवानी पेठ में रहती है। घर की सब्जी खत्म होने की वजह से महिला सब्जी मंडी गई थी, महिला को अकेला पाकर और हाथों में सब्जी का थैला देखकर चोर ने मौके का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया। महिला के गले से 65 हजार का मंगलसूत्र लेकर चोर फरार हो गए। चोर पहले से महिला पर नजर बनाए हुआ थे, महिला जैसे ही अपनी बिल्डिंग के गेट पर पहुंची तो बाइक सवार दो चोर उसका मंगलसूत्र छीनकर गाड़ी से भाग निकले।

By using chili powder they snatched chain from women in Pune, Maharashtra

इस वारदात से महिला काफी डरी सहमी थी, महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के बाद महिला ने मदद के लिए काफी शोर मचाया, महिला की मदद की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले और वहां से गुजरने वाले लोग मदद के लिए भागे लेकिन तब तक चोर फरार हो चुका थे। नागरिकों ने महिलाओं की आंख को धोने के लिए पानी दिया और उनको घर तक छोड़ा।

इस घटना के कुछ समय बाद ही महिला ने पुणे के समर्थ पुलिस स्टेशन में इस बात की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस चोर को ढूंढने में जुटी हुई है, पिछले कुछ दिनों से पुणे में महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटने की घटनाएं बढ़ी हैं, पुलिस इन चोर की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+