By poll exit poll:उपचुनावों में भाजपा की बल्ले-बल्ले, MP-UP से गुजरात तक भगवा लहराने के आसार

नई दिल्ली- कम से कम इंडिया टुटे एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल को मान लें तो 3 नवंबर को हुए उपचुनावों में उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और गुजरात तक में भाजपा का भगवा लहराने के आसार लग रहे हैं। बता दें कि बिहार चुनाव के साथ ही 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने उपचुनाव भी करवाएं हैं, जिनमें भाजपा शासित तीनों महत्वपूर्ण राज्यों में पार्टी की पकड़ कायम रहने का अनुमान जताया गया है। बता दें कि 3 नवंबर को मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की 8 और उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव करवाए गए थे, जहां वोटों की गिनती 10 नवंबर को होनी है। लेकिन, उससे पहले ही आज इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया ने एक्जिट पोल के नतीजे जाहिर किए हैं। इन तीनों राज्यों के अलावा कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा,नगालैंड में 2-2 और हरियाणा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की 11 सीटों पर उपचुनाव करवाए गए हैं।

Recommended Video

      BY ELECTION EXIT POLLS: UP-MP-Gujarat में किस Party को मिलेंगी कितनी सीटें! जानिए | वनइंडिया हिंदी
      By poll exit poll:saffron waved from MP-UP to Gujarat in by-elections

      मध्य प्रदेश उपचुनाव
      इंडिया टुटे एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार के अगले तीन साल तक सत्ता में बने रहने के आसार दिख रहे हैं। इस एग्जिट पोल के मुताबिक एमपी में भाजपा 28 में से 16 से 18 सीटें जीतती हुई नजर आ रही है। जबकि, कांग्रेस के खाते में 10 से 12 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है। दिलचस्प बात ये है कि इसके अनुसार बीजेपी और कांग्रेस दोनों का वोट प्रतिशत बढ़ने की भविष्यवाणी की गई है। बीजेपी का वोट शेयर 5 फीसदी बढ़कर 46 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस का वोट शेयर 2 फीसदी बढ़कर 43 फीसदी रहने की संभावना जताई गई है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक मायावती की बसपा को भी शून्य से 1 सीट मिल सकती हैं। अगर इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक ही चुनाव परिणाम भी आए तो ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद केंद्र में भाजपा सरकार में भी बढ़ सकता है। क्योंकि, उन्हीं के प्रभाव में कांग्रेस के 23 विधायक विधायिकी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे और कमलनाथ सरकार इस साल मार्च में धाराशायी हो गई थी।

      By poll exit poll:saffron waved from MP-UP to Gujarat in by-elections

      उत्तर प्रदेश उपचुनाव
      इस एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में जिन 7 सीटों के लिए उपचुनाव हुए हैं, उनमें से बीजेपी के खाते में 5 से 6 सीटें जा सकती हैं। जबकि, समाजवादी पार्टी 1 से 2 और बहुजन समाज पार्टी शून्य से 1 सीट तक उत्तर प्रदेश में जीत सकती है। सबसे बड़ी बात ये है कि अगर इंडिया टुटे एक्सिस माइ इंडिया का एग्जिट पोल सही है तो भाजपा के पास यूपी में 37 फीसदी वोट शेयर की ताकत कायम दिख रही है। वहीं कांग्रेस का वोट शेयर 8 फीसदी, सपा का वोट शेयर 27 फीसदी और बसपा का वोट शेयर 20 फीसदी कायम रहने का अनुमान है। यानि यूपी में अभी भी योगी आदित्यनाथ और बीजेपी राजनीतिक तौर पर सबसे बड़ी ताकत है।

      By poll exit poll:saffron waved from MP-UP to Gujarat in by-elections

      गुजरात उपचुनाव
      3 नवंबर को गुजरात विधानसभा की 8 सीटों के लिए उपचुनाव करवाए गए थे। इनमें बीजेपी इस एग्जिट पोल के हिसाब से 49 फीसदी वोट शेयर के साथ 6 से 7 सीटें जीत सकती है। जबकि, कांग्रेस 40 फीसदी वोट शेयर के साथ शून्य से 1 सीट हासिल कर सकती है। बाकी पार्टियों को गुजरात में महज 11 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

      By poll exit poll:saffron waved from MP-UP to Gujarat in by-elections
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+