नरेंद्र मोदी की राह में कांटे बिछा रही है दिल्ली की भाजपा

Aam Admi Party
नई दिल्ली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की विधानसभा के पहले दिन जब बहुमत सिद्ध करना था, तब कांग्रेस के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी के बाद भाजपा में लाल कृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाया गया और वह पीएम इन वेटिंग बनकर रह गये। अब नरेंद्र मोदी को बनाया है और वो भी पीएम इन वेटिंग बनकर रह जायेंगे। उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

जिस समय लवली यह बात कह रहे थे, उस वक्त उनके ठीक सामने खड़े थे भाजपा विधायक व नेता विपक्ष डा. हर्षवर्धन लेकिन अफसोस कि हर्षवर्धन ने लवली की बात को गंभीरता से नहीं लिया। हर्षवर्धन ही नहीं दिल्ली भाजपा के लगभग सभी नेता आज भी दिल्ली की नाकामी का मातम मना रहे हैं, आगे की कोई नहीं सोच रहा है और ऐसा करके वो खुद के लिये गड्ढा खोदने के साथ-साथ नरेंद्र मोदी की राहों में कांटे बिछाने का काम कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा में जब भारतीय जतना पार्टी जब बहुमत नहीं जुटा पायी, तो राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि भाजपा का यह हाल मुख्यमंत्री पद के लिये हुई आपसी जंग और हर्षवर्धन के नाम पर मुहर लगने में हुई देरी की वजह से हुआ। उस गलती के बाद अब दिल्ली की भाजपा एक और गलती कर रही है, वो है आम आदमी पार्टी के ख‍िलाफ मोर्चा खोलना। जिस तरह से शुक्रवार को भगवा टोपी पहन कर भाजपाईयों ने टोपी का जवाब टोपी से दिया, वह असल में दिल्ली भाजपा की नकारात्मक सोच का प्रतीक था।

केजरीवाल की दिल्ली में परीक्षा अभी खत्म नहीं हुई है

भाजपा को यह समझना होगा कि देश का वोटर बहुत समझदार है। उसे पता है कि केजरीवाल की दिल्ली में परीक्षा अभी खत्म नहीं हुई है। यह परीक्षा अभी पूरे साल चलेगी। लिहाजा बार-बार केजरीवाल के ख‍िलाफ नारेबाजी करने से दिल्ली की जनता को भाजपा से घृणा होने लगेगी और ऐसा होने पर जो लोग नरेंद्र मोदी को वोट देने के लिये तैयार बैठे हैं, उनके मन में भी खटास भर जायेगी। दिल्ली की भाजपा को यह समझना होगा कि आम आदमी पार्टी अपने साथ चाहे एक करोड़ लोगों को जोड़ ले या दो करोड़ को लोग वोट उसी को देंगे, जिसके पास केंद्र में सरकार चलाने का दम हो और वो दम अभी आम आदमी पार्टी में नहीं आया है।

भाजपाईयों को दूर जाने की जरूरत नहीं है, अपने पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी से ही सीखना चाहिये। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी प्रेसवार्ता में कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश बर्बाद हो जायेगा। लेकिन मोदी ने उस बात का कोई जवाब नहीं दिया और न ही कांग्रेस को कोसा। क्योंकि भारत में परम्परा रही है कि गाली देने वाले से गाली सुनकर उस पर मुस्कुरा देने वाले का कद ज्यादा ऊंचा होता है। लिहाजा भाजपा को अपना कद ऊंचा करने के लिये कोई दूसरी रणनीति अपनानी होगी, नहीं तो जो जमीन मोदी ने तैयार की है, उसे भी खो देगी।

चूंकि जितन जोश आम आदमी पार्टी में है, उतना ही जोश उनके नये-नये सदस्यों में भी दिख रहा है। इस समय समय आम आदमी पार्टी आम जनता के लिये भगवान के भेजे हुए दूत से कम नहीं है और अगर आप किसी के भगवान के दूत को गाली देंगे, तो आप ही बुरे बनेंगे। लिहाजा भाजपा को इस समय वेट एंड वॉच की स्थिति में रहने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+