By-Elections Voting LIVE: चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म
Voting LIVE: चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। आपको बता दें कि ये चार राज्य हैं गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल। चुनावी नतीजे 23 जून को आएंगे। मालूम हो कि गुजरात में दो सीटों पर उपचुनाव हुए हैं , जिनके नाम हैं कादी और विसावदर। इसके अलावा राज्यसभा की 8 सीटों के लिए भी वोटिंग हुई। इन आठ सीटों में असम से दो और तमिलनाडु से छह सीटें शामिल हैं।

LIVE Feed
दोपहर 3 बजे तक गुजरात के कादी विधानसभा सीट के उपचुनाव में 46.33 प्रतिशत वोटिंग हुई और गुजरात के विसावदर में 47.67 प्रतिशत वोटिंग हुई। केरल के निलांबुर में 59.68 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर 41 प्रतिशत वोटिंग हुई और पश्चिम बंगाल के कालीगंज में 60.32 प्रतिशत वोटिंग हुई।
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कालीगंज विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार आशीष घोष ने गुरुवार को आरोप लगाया कि "पहले, जब मैं वोट डालने गया तो अधिकारी मेरी उंगली पर स्याही लगाना भूल गए। फिर, जब उन्होंने देखा कि स्याही नहीं थी, तो मैं वापस गया और उन्होंने जानबूझकर मेरी मध्यमा उंगली पर स्याही लगा दी।
निलंबूर उपचुनाव के दौरान UDF और LDF कार्यकर्ताओं में झड़प
निलंबूर विधानसभा उपचुनाव के दौरान आज कुरुम्बलंगोड क्षेत्र में UDF और LDF कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। UDF ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि "चुनाव प्रचार अवधि समाप्त होने के बावजूद LDF के बाहरी कार्यकर्ता मतदान केंद्रों के आस-पास मौजूद थे और चुनाव दिन भी प्रचार कर रहे थे।
कादी उपचुनाव पर BJP नेता नितिन पटेल का दावा - '60% से अधिक रहेगा मतदान'
मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में पटेल ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि कादी में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान होगा। यह सीट लंबे समय से भाजपा जीतती आई है। विकास के मुद्दे को देखते हुए लोग निश्चित रूप से भाजपा को वोट देंगे।"
बारिश के बीच निलंबुर उपचुनाव में जागरूक मतदाता
निलंबुर (केरल): निलंबुर विधानसभा उपचुनाव में आज भारी बारिश के बावजूद मतदाताओं ने जमकर भागीदारी दिखाई। 184 नंबर पोलिंग बूथ (सरकारी लोअर प्राइमरी स्कूल, वीट्टिकुथ) पर मतदाताओं ने बारिश में भी लाइन लगाकर वोट डालने का जज्बा दिखाया।
More From
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications