By-election Results 2019 : पश्चिम बंगाल की तीनों सीट टीएमसी जीती, उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा का कब्जा

Recommended Video

    Assembly by-election: Mamta's victry in Bengal and BJP win seat in Uttarakhand । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। पश्चिम बंगाल में करीमपुर, खड़गपुर सदर और कलियागंज विधानसभा सीट और उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट पर सोमवार को मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल की तीनों सीटों को टीएमसी ने जीत लिया है। जबकि उत्तराखंड की एक सीट भाजपा ने जीती है।

    Assembly by-elections 2019, BJP, By-election Results 2019, congress, west bengal, uttrakhand, Karimpur, Kharagpur Sadar, Kaliaganj, Assembly seats, Pithoragarh,उत्तराखंड उपचुनाव, पश्चिम बंगाल, कांग्रेस, भाजपा, टीएमसी, सीपीआईएम, West Bengal By-election Results 2019, uttrakhand By-election Results 2019

    पश्चिम बंगाल में कलियागंज सीट से टीएमसी प्रत्याशी तपन देब सिंघा ने 2304 मतों से जीत दर्ज की। खड़गपुर सदर सीट से टीएमसी उम्मीदवार प्रदीप सरकार 20,811 मतों से जीते। इसके अलावा टीएमसी के बिमलेंदु सिन्हा रॉय ने करीमपुर से जीत हासिल की है। वहीं पिथौरागढ़ से भाजपा की चंद्रा पंत ने 3267 वोटों से जीत दर्ज की है।

    तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव

    तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव

    बता दें पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 7 लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 75.34 प्रतिशत ने मतदान किया था। इस बीच, 47 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनावों में अपना वोट डाला। 1, 05,711 मतदाताओं के लिए कुल 145 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

    एक परीक्षा की तरह थे उपचुनाव

    एक परीक्षा की तरह थे उपचुनाव

    सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा के लिए, पश्चिम बंगाल में उपचुनाव 2021 के राज्य चुनावों से पहले एक परीक्षा की तरह थे। कांग्रेस और माकपा उपचुनाव लड़ने के लिए तीन साल बाद एक साथ आए हैं। इन्होंने भाजपा और टीएमसी दोनों पर राज्य में लोकतांत्रिक को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

    एक सीट भाजपा जीती

    एक सीट भाजपा जीती

    पिथौरागढ़ के जिला मजिस्ट्रेट-सह-रिटर्निंग ऑफिसर वीके जोगदंडे ने कहा कि उत्तराखंड में मतदान शांतिपूर्ण रूप से हुआ है और 47.48 प्रतिशत मतदाताओं ने शाम 5 बजे तक अपना वोट डाला। वहीं देवरोड गांव के लोगों ने लिंक रोड की मांग पूरी न होने का हवाला देते हुए उपचुनाव का बहिष्कार किया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विद्या सागरक्री ने कहा कि अधिकारियों द्वारा बहुत समझाने के बावजूद भी गांव में 461 मतदाताओं में से कोई भी मतदान करने के लिए नहीं आया।

    जून में सिटिंग एमएलए और कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की मौत के बाद यह सीट खाली हो गई थी। पंत की पत्नी चंद्रा ने उपचुनाव में कांग्रेस की अंजू लांथी को उतारा है। समाजवादी पार्टी के ललित मोहन भट्ट तीसरे प्रतियोगी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+