26 रू. में 300 ग्राम प्याज खरीदने वाले को कांग्रेस मानती है अमीर: मोदी

narendra modi
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने बेमेतरा पहुंचे। हमेशा की तरह इस बार भी मोदी के निशाने पर विरोधी पार्टी कांग्रेस थी। अपने अंदाज में मोदी ने एकबार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और युवराज राहुल गांधी पर जमकर चुटकी ली। कांग्रेस को धोखेबाज बताते हुए मोदी ने कहा कि सोनिया गांधी जनता को धोखा दे रही है।

सोनिया-राहुल पर जमकर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि मैडम और शहजादे यहां आए थे, उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से झूठे वादे किए और चले गए। कांग्रेस पर वार करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वादाखिलाफी के लिए मशहूर हैं। बढ़ती मंहगाई पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार 26 रुपए में 300 ग्राम प्याज खरीदने वालों को गरीब नहीं मानती। मोदी मे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से गरीबों का मजाक उड़ाया है। सोनिया पर गरीबों की रोटी छीनने का आरोप मढ़ते हुए मोदी ने कहां कि जिस रफ्तार से कांग्रेस के राज में महंगाई बढ़ रही है, ऐसे में गरीब कहां से खाएंगे?

कांग्रेस की सीएम उम्मीदवारी पर सवाल खड़ा करते हुए मोदी ने कहा कि बीजेपी के सीएम रमन सिंह मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं लेकिन कांग्रेस ने अब तक अपना उम्मीदवार घोषित क्यों नहीं किया है। जहां उन्होंने कांग्रेस के खि लाफ मोर्चा खोला तो वहीं चुनाव आयोग को भी सुझाव दे डाला। मोदी ने आयोग को अपनी वेबसाइट में सुधार का सुझाव भी दिया। मोदी ने कहा कि वेबसाइट में चुनाव ड्यूटी के दौरान शहीदों हुए लोगों के नाम का जिक्र होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+