बक्सर ट्रेन हादसा: 'लोग अचानक चिल्लाने लगे और मेरे ऊपर...', घायलों ने सुनाया दर्दनाक मंजर, Video

North East Train Derailed: दिल्ली से कामाख्या जाने वाली नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन दुर्घनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 100 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फंसे हुए यात्रियों को लेने के लिए स्पेशल ट्रेन आई है।

ट्रेन हादसे में घायल एक यात्री ने बताया कि वह स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। उन्हें अचानक एक आवाज सुनाई दी। ट्रेन की गति लगभग 70-80 प्रति किलोमीटर थी। हमने खड़े होकर देखा कि ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। यह रात 9.30-10.30 बजे के आसपास हुआ।

बक्सर ट्रेन हादसा: घायलों ने सुनाया दर्दनाक मंजर, Video

हमारे कोच में कोई हताहत नहीं हुआ

दूसरे घायल यात्री ने कहा कि वहां एसी कोच में था। अचानक एक शोर सुनाई दिया। लोग चिल्ला रहे थे। कई लोग मेरे ऊपर गिर गए। ट्रेन में यात्रा कर रहे श्रीनिवास पांडे ने कहा कि स्थानीय लोग तुरंत यहां पहुंचे और हमारी बहुत मदद की। हमारे कोच में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कई लोग घायल हो गए।

युद्ध स्तर पर चल रहा बचाव कार्य

वहीं इस भीषण हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा कि बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, रेलवे अधिकारी और स्थानीय निवासी सभी एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल में रेफर किया गया है। बचाव अभियान जल्द ही पूरा हो जाएगा। उसके तुरंत बाद ट्रैक की बहाली शुरू कर दी जाएगी।

घायलों को एम्स पटना रेफर
सीपीआरओ बीरेंद्र कुमार ने कहा कि कई लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन ने उन्हें बचा लिया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्स पटना रेफर किया गया है।

Recommended Video

    बक्सर ट्रेन हादसा: 'लोग अचानक चिल्लाने लगे और मेरे ऊपर...', घायलों ने सुनाया दर्दनाक मंजर

    यह भी पढ़ें- बिहार ट्रेन हादसा: नॉर्थ ईस्ट के पलटने से 4 लोगों की मौत, 50 लोग घायल, बक्सर डीएम ने की पुष्टि

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+