बाथरूम में कैमरा छुपाकर बनाया पड़ोसी की बीवी का न्यूड वीडियो, कर दिया वायरल, अब कर रहा ये सब

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा में एक कारोबारी ने बाथरूम में कैमरा छुपाकर पड़ोसे में रहने वाली महिला की नहाते हुए वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं इस शख्स ने वीडियो को फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी शेयर कर दिया। महिला ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की तो उसके साथ मारपीट की और केस वापस ना लेने पर उसे और उसके पति को जान से मारने का धमकी दी है। मामले में पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है लेकिन वो हाथ नहीं आ सका है।

 केस वापस लेने को धमका रहा आरोपी

केस वापस लेने को धमका रहा आरोपी

मालदा के बाखरपुर गांव की रहने वाली 38 साल की महिला ने बताया है कि उसके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं और केस वापस लेने को कहा जा रहा है। आरोपी इमरुल शेख कपड़े का कारोबार करता है। महिला का कहना है कि शेख का उनके घर काफी आना-जाना था। हाल ही में वो आया और कुछ देर के लिए बाथरूम में गया। उसे नहीं पता था कि वो वहां कैमरा छुपाने के लिए गया है।

बाथरूम में कैमरा लगा बनाई 45 मिनट की वीडियो

बाथरूम में कैमरा लगा बनाई 45 मिनट की वीडियो

पीड़िता ने बताया है कि उसने बाथरूम में कैमरा छुपाकर 45 मिनट की वीडियो बना ली। उसे इस बात का पता तब चला जब 18 जून को उसने फेसबुक पर ये वीडियो देखी। इसको लेकर जब गांव के लोग इमरुल के घर गए तो उसने मान लिया कि ये सब उसी ने किया है। उसने महिला से रुपए लेकर मामला खत्म करने को कहा लेकिन वो पुलिस के पास गई और शिकायत दर्ज कराई। इस पर इमरुल भड़क गया और केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा।

 मामला निपटाने को गांव में पंचायत

मामला निपटाने को गांव में पंचायत

शनिवार को भी गांव में मामले को लेकर पंचायत हुई लेकिन इमरुल ने किसी ना मानते हुए पीड़िता और उसके पति पर हमला किया और उनके साथ गाली-गलौच की। पीड़िता के पति का कहना है कि हम चाहते हैं पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करे और इमरुल को गिरफ्तार किया जाए। पीड़िता का पति का कहना है कि वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद उसकी बीवी घर के बाहर नहीं निकल पा रही है, लोग उसको लेकर छींटाकशी करते हैं। मामले पर पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है। विशेष टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+