रतन टाटा को नामुमकिन काम करने में आता है सबसे ज्यादा मजा, हर्ष गोयनका ने शेयर किया पुराना वीडियो
नई दिल्ली, सितंबर 27। देश के मशहूर उद्योगपति और RPG Enterprises के चेयरमैन हर्ष गोयनका को सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल और इंस्पिरेशनल कंटेंट शेयर करने के लिए जाना जाता है। अक्सर उनके वीडियोज लोगों को मोटिवेट और इंस्पायर करने का काम करते हैं। हाल फिलहाल में हर्ष गोयनका ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में रतन टाटा बता रहे हैं कि उन्हें वास्तव में सबसे ज्यादा क्या उत्साहित करता है?

वीडियो में क्या कह रहे हैं रतन टाटा?
आपको बता दें कि रतन टाटा देश की एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनका हर कोई सम्मान करता है। बिजनेस के जिस मुकाम पर वो आज बैठे हैं, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। रतन टाटा आज देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायी हैं। हर्ष गोयनका के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में रतन टाटा कह रहे हैं, "मुझे सबसे ज्यादा आनंद उस काम को करने में आता है, जिसके बारे में हर आदमी यह महसूस करता है कि इसे करना मुमकिन नहीं है।" आसान भाषा में समझें तो नामुमकिन काम को करने में रतन टाटा को सबसे अधिक आनंद आता है।
हर्ष गोयनका के द्वारा शेयर किए गए वीडियो को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोमवार शाम को शेयर किए गए वीडियो को 45 हजार यूजर्स ने देख लिया है, जबकि 2 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 303 लोगों ने रिट्वीट किया है। इसके अलावा कई यूजर्स रतन टाटा के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है, "यह बात सच है, क्योंकि जब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने रतन टाटा से कहा कि 1 लाख रुपए में कार का निर्माण नहीं हो सकता तो उन्होंने इस असंभव को संभव कर दिखाया और 1 लाख की कार का निर्माण किया।
एक अन्य यूजर ने लिखा है कि रतन टाटा ऐसी चीजों के बारे में सोच लेते हैं, जिसे एक आम आदमी नहीं सोच सकता। धरती पर इस तरह का व्यक्ति सुपर पावर जैसा होता है, ईश्वर हमेशा उनपर अपनी कृपा बनाए रखे।
आपको बता दें कि रतन टाटा देश के अब तक के सबसे सफल बिजनेसमैन में से एक हैं। उद्योगपति के साथ-साथ वो एक परोपकारी व्यक्ति भी हैं। देश में उनके जितना सोशल वर्क शायद ही कोई करता होगा। वो चैरिटी के लिए इतना पैसा डोनेट करते हैं कि कभी उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications