छत्तीसगढ़: कुरूद में नेशनल हाईवे 30 पर पलटी बस, 24 लोग थे सवार
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे के पास एक सड़क हादसे की खबर है। नेशनल हाईवे में कुरूद के नजदीक बस के पलटने की खबर है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बस में 24 लोग सवार थे। इस घटना में 7 लोगों के घायल होने की खबर है। अभी तक तक हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। शनिवार को हुए इस हादसे के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बस रायपुर से जगदलपुर जा रही थी। रास्ते में बस कुरुद और अर्जुनी थाना के बीच गागरा पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बीच रास्ते में अचानक से बाइक आ जाने से बस ड्राइवर अपने नियंत्रण खो बैठा। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। बस पलटने से 7 लोग घायल हो गए हैं। इन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से आगे रवाना कर दिया गया। इस पूरे मामले की पुलिस जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications