500-1000 के नोट बैन करने पर बोले केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू- काला धन छोड़कर सब चल रहा है
उन्होंने कहा कि देश में मेट्रो, बस, ट्रेन सब कुछ चल रहा है, अगर कुछ रुका है तो वो काला धन है। किसी भी चीज पर रोक नहीं है। सरकार को मजबूरन यह कड़ा फैसला लेना पड़ा है।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को इकनॉमिक एडिटर्स कॉन्फ्रेंस में कहा कि 500 और 1000 के नोट बैन करने का फैसला अचानक नहीं लिया गया, यह लंबे समय से चल रही प्रक्रिया के बाद हुआ है। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ भी की।

उन्होंने कहा कि देश में मेट्रो, बस, ट्रेन सब कुछ चल रहा है, अगर कुछ रुका है तो वो काला धन है। किसी भी चीज पर रोक नहीं है। सरकार को मजबूरन यह कड़ा फैसला लेना पड़ा है।
'फैसले को खराब न बताएं टीवी चैनल'
वेंकैया नायडू ने कहा कि नोटों को बैन करने के मामले में टीवी चैनल्स पर यह दिखाया जाए कि किस तरह लोगों को असुविधा हो रही है, कैसे लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन फैसले को गलत साबित करने पर तुल जाना ठीक नहीं है।
टीवी चैनल्स को मिल सकती है ये राहत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार अब टीवी चैनलों पर लगे हर साल लाइसेंस रिन्यू कराने के नियम को हटाने पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि 9 और 10 दिसंबर को राज्यों के सूचना मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications