गुरुग्राम: रियान इंटरनेशल स्कूल में दूसरी कक्षा के बच्चे की हत्या के मामले में बस कंडक्टर गिरफ्तार

गुरुग्राम। रियान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की हत्या के मामले हरियाणा पुलिस ने बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर बस ड्राइवर और कंडक्टर ले लंबी पूछताछ की।

गुरुग्राम: रियान इंटरनेशल स्कूल में दूसरी कक्षा के बच्चे की हत्या के मामले में बस कंडक्टर गिरफ्तार

पुलिसिया जांच में अभी तक बच्चे की हत्या के पीछे की वजह यौन शोषण बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि कंडक्टर अशोक कुमार ने 7 साल के मासूम की यौन शोषण करने की कोशिश की। कंडक्टर ने पूछताछ के दौरान इस बात को कबूल भी किया है।

Recommended Video

    Gurugram School boy killed conductor Ashok attempted to sexually assault the boy police | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि शुक्रवार को गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित रियान इंटरनेशनल स्कूल में टॉयलेट में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले मासूम प्रदुमन की लाश मिली। प्रदुमन की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। स्कूल प्रशासन ने इस बारे में प्रदुमनों के परिजनों को काफी देर से सूचना दी जिसकी वजह से लोगों में गुस्सा था। काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्कूल के गेट पर इकठ्ठा होकर स्कूल में तोड़फोड़ की। साथ ही स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठाए।

    प्रदुमन की लाश को सबसे पहले स्कूल के माली ने देखी थी। परिजनों का आरोप है कि प्रदुमन की मौत सुबह 7 बजे ही हो गई थी जबकि स्कूल प्रशान ने उन्हें 9 बजे के करीब इसके बारे में सूचना दी। बता दें कि बीते साल जनवरी में रियान इंटरनेशनल स्कूल की दिल्ली के वसंतकुंज स्थित शाखा में भी एक बच्चे की पानी की टंकी में लाश मिली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+