श्रीगंगानगर में बस पर बिजली का तार गिरने से लगी आग, मरने वालों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान

राजस्थान के श्रीगंगानगर में बड़ा बस हादसा, हादसे में दो लोगों की जान गई कई लोग घायल, बिजला की तार टकराने से हुआ हादसा, मरने वालों को 50 हजार का मुआवजा

श्रीगंगानगर। राजस्थान के अनूपगढ़ में एक बस में आग लगने की घटना सामने आई है, इस हादसे में दो लोगों की आग में झुलसने से मौत हो गई, साथ ही पांच लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बस में कुल 30 लोग सवार थे। यह घटना श्रीगंगानगर शहर के अनूपगढ़ में हुई है। आपको बता दें कि श्रीगंगानगर में किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रह हैं और उन्होंने चक्काजाम कर रखा है। जिसकी वजह से यहां बसें गलियों से होकर जाने को मजबूर हैं।

fire

जिस वक्त यह बस गलियों से गुजर रही थी, उसी वक्त यह बस हाईटेंशन वायर से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई, हादसे में मरने वालों को राजस्थान सरकार ने 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है, साथ ही घायलों को 5-5 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। खबरों के अनुसार यह घटना सुबह हुई है, जब बस 7.20 बजे अनूपगढ़ बस अड्डा से रवावा हुई, बस जब उधम सिंह चौक से नाहरांवाली मार्ग की ओर जा रही थी तभी यह कुछ ही दूरी पर यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें- तीन साल के बच्चे को टीचर ने बेरहमी से पीटा, अब तक नहीं हुई गिरफ्तार

दरअसल जब बस नाहरांवाली मार्ग पर जा रही थी, तभी यहां पास में रखे ट्रांसफार्मर से होकर 11 हजार वोल्ड की लाईन के ढीले तार बस से टकरा गए। जिसके बाद बस में करंट दौड़ गया और मौके पर ही बस धू-धू कर चलने लगी। बस में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गई और लोग बस से कूदकर अपनी जान बचाने लगे। घटना के बाद आस-पास के लोग भी मदद के लिए दौड़े और आग को बुझाने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+