जम्मू: बस में निकली 'मौत की बारात', हादसे में 57 बारातियों की दर्दनाक मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बारातियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 57 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बस में करीब 70 लोग सवार थे जिसमें से 9 लोग तैर कर बाहर निकल गये। मौके पर सेना और पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है। हालांकि अभी सभी लोगों को बाहर नहीं निकाला गया है मगर जो आशंका व्यक्त की जा रही है उसके मुताबिक 9 लोगों को छोड़कर सभी लोगों के मरने की संभावना है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस लाम से राजौरी जिले के नौशेरा की ओर जा रही थी। आसपास बाढ़ का पानी भरे होने की वजह से रास्ता खराब हो गया था, जिससे चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया और बस खाई में जा गिरी। सेना और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव के काम में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, बस से केवल 4 यात्री ही जीवित बाहर निकले गये है जबकि 9 लोग खुद ही तैर का बाहर निकल गये।
उसके आलावा सभी के मौत की खबर है। उल्लेखनीय है कि यह इलाका बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। बारिश की वजह से राहत व बचाव के काम में बाधा आ रही है। चुकि अन्य 57 लोगों का पता नहीं है तो ऐसे में समझा जा रहा है कि उनकी मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications