साहिबाबाद थाने में लाखों की चोरी, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने से लाखों के सामान की चोरी के मामले पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। साहिबाबाद थाने के अंदर मालखाने का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ा ले गए। सोमवार (20 मई) को मालखाना से रविवार की रात को चोरी की गई थी, पुलिस ने दो महिलाओं को महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की है लेकिन अभी भी वो चोरों के गैंग तक नहीं पहुंच सकी है।

रविवार रात को चोरों ने साहिबाबाद पुलिस थाने में ही लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया था। साहिबाबाद थाना पुलिस ने सोमवार को मालखाने का ताला टूटा देखा। जांच करने पर पाया गया कि अंदर से 90 बैटरी, दो बड़े गैस सिलेंडर, चार मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे, जुगाड़ गाड़ी का इंजन, दो कार के पार्ट्स चोरी किए गए हैं। मालखाना इंचार्ज ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस का कहना है कि दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है। फुटेज के जरिए पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि थाने का मालखाना थाने के मुख्य कार्यालय से कुछ दूरी पर है। वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में हो सकता है कि बदमाश मेट्रो स्टेशन की तरफ से गेट फांदकर आए हों।
साहिबाबाद थाने की चारों ओर करीब पांच फीट ऊंची दीवार है। ऐसे में चोर कैसे अंदर घुसे और मालखाने ताला तोड़कर सामान ले गए, इसकी पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications