बर्दवान ब्लास्ट के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बर्दवान विस्फोट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को विस्फोट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आतंकी समूह जमात उल मुजाहिद्दीन का चीफ कमांडर बताया जा रहा है।
गिरफ्तार किया गया आरोपी का नाम साजिद है। एनआईए की टीम ने साजिद की गिरफ्तारी पर दस लाख रुपए का इनाम रखा था। विस्फोट करने के मास्टरमाइंड बताए जा रहे साजिद को उत्तरी चौबीस परगना जिले के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।
विधानगर पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया कि विस्फोट मामले में शनिवार को एक बांग्लादेशी नागिरक शेख रहमतुल्लाह को गिरफ्तार किया गया था। जिससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसका नाम साजिद है और वो वही है जिसने बर्दवाम विस्फोट करने में अहम भूमिका निभाई थी।
पुलिस ने जानकारी दी कि जब पुलिस को आरोपी के वहां होने की भनक लगी थो उसको पैसे और कुरियर का जाल बिछाकर गिरफ्तार गिया गया।













Click it and Unblock the Notifications