बुल्ली बाई: 15 की उम्र से हैकिंग सीख रहा था आरोपी नीरज, कई पाकिस्तानी साइट्स को किया खराब

नई दिल्ली, 8 जनवरी: बुल्ली बाई ऐप केस में गिरफ्तार आरोपी रोजाना नए खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी नीरज बिश्नोई ने बताया कि उसे 15 साल की उम्र से हैकिंग, वेबसाइटों को खराब करने की आदत थी। जिस वजह से वो उससे जुड़ी चीजें सीखता रहता था। नीरज के मुताबिक यहीं से उसकी आदत खराब हुई और उसने भारत के अलावा पाकिस्तान की भी कई वेबसाइट्स को हैक किया। इसके बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल की जा रही है।

hacking

मामले में दिल्ली पुलिस के डीसीपी (आईएफएसओ) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि आरोपी नीरज बिश्नोई का झुकाव जापानी एनिमेशन के गेमिंग कैरेक्टर GIYU की ओर है। उसने GIYU शब्द का उपयोग करके कई ट्विटर हैंडल बनाए थे। जिसके जरिए उसने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उसे पकड़ने की चुनौती दी थी। डीसीपी के मुताबिक नीरज वर्चुअल वर्ल्ड में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों के संपर्क में था। वो ट्विटर ग्रुप के जरिए चैट करते थे, लेकिन कभी मिले नहीं। उन्होंने एक-दूसरे से नंबर भी नहीं शेयर किया था।

इसके अलावा नीरज मुंबई की जेल में बंद श्वेता के ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा था। वो ट्विटर हैंडल 'सुलिडल्स' को बनाने वालों के भी संपर्क में था, जिसने गिटहब पर सुली डील ऐप बनाया और उसका प्रचार भी किया। आईएफएसओ के मुताबिक नीरज ने गुरुमुखी स्क्रिप्ट को चुना था, क्योंकि देवनागरी स्क्रिप्ट की तुलना में वो ज्यादा प्रभावशाली है। वहीं उसने दो बार खुद को नुकसान पहुंचाने और आत्महत्या की भी कोशिश की, जिस वजह से उसका खास ध्यान रखा जा रहा है।

दो अन्य गिरफ्तारियां
नीरज बिश्नोई के अलावा मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो गिरफ्तारियां की थीं, जिनमें से एक इंजीनियरिंग का छात्र विशाल कुमार झा है तो दूसरी उत्तराखंड की रहने वाली श्वेता सिंह। सभी आरोपियों ने मिलकर गिटहब पर बुल्ली बाई नाम का एक ऐप बनाया और उस पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर पोस्ट की। ये तस्वीरें महिलाओं के पर्सनल सोशल मीडिया हैंडल से ली गई थीं। बुल्ली बाई ऐप पर इन महिलाओं के लिए बोली लगाई जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+