बैल ने भीड़ पर हमला कर दो को मार डाला, देखिए खौफनाक वीडियो

बैकाबू हुए बैल को काबू में करने के लिए भीड़ जमा थी। लोग शोर मचा रहे थे तभी बैल बहुत ज्यादा गुस्से में आया और उसने हमला कर दिया।

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भुदरगड तहसील के आकुर्डे गांव में एक बैल बेकाबू हो गया। बैल को काबू में करने गए कुछ किसान पर बैल ने आक्रामक हमला कर दिया था। इस हमले में एक पत्रकार और किसान की मौत हो गई।

बैल की फोटो लेने आए पत्रकार की मौत

बैल की फोटो लेने आए पत्रकार की मौत

इस खबर की जानकारी मिलते ही स्टोरी कवर करने आए एक स्थानीय पत्रकार पर भी बैल ने आकर हमला कर दिया। पत्रकार रघुनाथ शिंदे बैल की फोटो निकालने गए थे। अचानक बैल ने वार करते हुए 10 से 12 फुट की दूरी पर पत्रकार को उछाल फेंका। शिंदे के पेट में एक सींग घुसने से आंत बाहर आ गई थी।

बेकाबू बैल हुआ हत्यारा, बाहर निकाल दी आंत

बेकाबू बैल हुआ हत्यारा, बाहर निकाल दी आंत

बेकाबू हुए बैल को काबू में करने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। सभी शोर मचा रहे थे। शोर को सुनकर बैल और ज्यादा आक्रामक हो गया। वह भीड़ की तरफ दौड़ा और उसने लोगों पर हमला बोलना शुरू कर दिया। इस हमले में बैल ने किसान और पत्रकार की जान ले ली।

हमले का खौफनाक वीडियो देखिए

गंभीर अवस्था में शिंदे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हमले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह खौफनाक मंजर कैद है। आप भी देखिए यह वीडियो।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+