Bulandshahr Violence: योगी आदित्यनाथ ने शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिजनों से की मुलाकात
Recommended Video

लखनऊ। बुलंदशहर हिंसा में स्याना के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके परिजनों से मुलाकात की है। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर सुबोध कुमार के परिवार से मुलाकात की। परिवार के साथ विधायक अतुल गर्ग और डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ने शहीद सुबोध कुमार के परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था। साथ ही आश्रित परिवार को पेंशन और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी देने की घोषणा की गई थी।

एसआईटी रिपोर्ट सौंपी
घटना की एसआईटी जांच रिपोर्ट बुधवार देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी गई है। जिसके बाद लगातार हिंसा के आरोपियों की धरपकड़ जारी है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने बुधवार को तमाम आला अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमे कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। आपको बता दें कि सोमवार को बुलंदशहर में गोकशी के शक में हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद उग्र भीड़ ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एक नौजवान सुमित कुमार को मार दिया था।
चार लोग गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार इस मामले में अभी तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हिंसा का मुख्य आरोपी बजरंग दल का नेता योगेश राज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है। गौर करने वाली बात है को कल योगेश ने एक वीडियो जारी करके अपनी सफाई पेश की थी। उसने वीडियो में कहा था कि स्याना में हुई घटना के लिए पुलिस जानबूझकर उसे अपराधी साबित करने में लगी हुई है।
मंगलवार को आला अधिकारियों की हुई थी बैठक
गौरतलब है किक मंगलवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलंदशहर की घटना पर मुख्य सचिव DGP, प्रमुख सचिव गृह, अपर पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस के साथ बैठक की। उनके द्वारा इस गंभीर घटना की समीक्षा कर निर्देश दिया गया कि इस घटना की गंभीरता से जांच कर गोकशी में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक सुमित के परिवारजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
इसे भी पढ़ें- बुलंदशहर हिंसा: सीएम योगी ने लगाई अधिकारियों की क्लास, सुमित के परिजनों को 10 लाख की सहायता












Click it and Unblock the Notifications