सीएम योगी ने बुलंदशहर की घटना को बताया राजनीतिक साजिश

लखनऊ। राज्य की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने वाले विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि, बुलंदशहर की घटना उन लोगों का 'राजनीतिक साजिश' थी, जो अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस साजिश को बेनकाब करने में कामयाब रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले में सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उसके लिए सराहना होनी चाहिए।

बुलंदशहर की घटना एक साजिश थी

बुलंदशहर की घटना एक साजिश थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'बुलंदशहर की घटना एक साजिश थी। साजिश का पर्दाफाश हो चुका है। यह साजिश वही लोग कर रहे हैं, जिन लोगों ने प्रदेश में जहरीली शराब बनाकर, यहां के लोगों को मारने का प्रयास किया था यह राजनीतिक षड़यंत्र था और ये षड़यंत्र वही लोग करते हैं जो कायर हैं। जो आमने-सामने किसी चुनौती को लेने की स्थिति में नहीं हैं। बुलंदशहर की घटना पर सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने इन बातों के जरिए समाजवादी पार्टी को घेरने की कोशिश की। ज्ञात हो कि बीते 3 दिसंबर को गौकशी की अफवाह के बाद बुलंदशहर में हिंसा भड़की थी जिसमे एक इंस्पेक्टर और एक स्थानीय निवासी की मौत हो गई थी।

गोकशी करके अराजकता फैलाना चाहते थे

गोकशी करके अराजकता फैलाना चाहते थे

सीएम योगी ने कहा, 'निर्दोष लोगों को वे लोग अपनी साजिश का शिकार बनाना चाहते हैं। प्रदेश सरकार ऐसी किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। ऐसे में प्रशासन सख्ती के साथ निपटेगी और निपट रही है। बुलंदशहर की घटना में शासन और प्रशासन दोनों सख्ती से पेश आई हैं। कानून के दायरे में रहकर प्रदेश सरकार ने एक बड़ी साजिश को बेनकाब किया है। वे लोग दंगा कराना चाहते थे, गोकशी करके अराजकता फैलाना चाहते थे। एक बड़ी साजिश को बेनकाब करने के लिए प्रदेश सरकार की सराहना करनी चाहिए। जो लोग इसको लेकर बयानबाजी कर रहे हैं वे अपनी विफलता छुपा रहे हैं।

सरकार ने अपना दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया

सरकार ने अपना दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया

इससे पहले अनुपूरक बजट पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अपना दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया।हमने जो वायदे किये उसको पूरा करने का काम किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले भी सबसे बड़ा बजट प्रस्तुत किया था। बिना भेदभाव के काम करने के लिए बजट के आकार को बढ़ाया था। 234 मंडियों के विस्तारीकरण पर काम चल रहा है। अनुपुरक बजट में स्वच्छ भारत मिशन पर फोकस किया गया है। 2 करोड़ 49 लाख से ज्यादा शौचालय गरीबों के लिए बन चुके हैं।बेस लाइन सर्वे में यूपी ओडीएफ घोषित हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+