भारी बारिश के बीच मुंबई में एक और बिल्डिंग गिरी, पांच लोग हुए घायल
नई दिल्ली। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बीच एक बार फिर से एक बिल्डिंग गिर गई है। यह हादसा मुंबई के शिवाजी नगर में हुआ है, जहां बिल्डिंग गिरने से पांच लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा सोमवार रात तकरीबन 2 बजे हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के रजवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त बिल्डिंग में तकरीबन 20 लोग सो रहे थे। हादसे में दो लोग बिल्डिंग के भीतर फंस गए थे, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह हादसा किस वजह से हुआ है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि भारी बारिश की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications