लोकसभा में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने लगवाए जय श्री राम के नारे, बोले- सब पाप धुल जाएंगे
नई दिल्ली। सोमवार को संसद के बजट सत्र के दौरान सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दल, राष्ट्रीय जनता दल और कुछ अन्य दल पहले ही नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) पर तत्काल चर्चा की मांग लेकर राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दे चुके हैं। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने लोकसभा में भी स्थगन प्रस्ताव दिया है।

LIVE Feed
प्रवेश वर्मा ने लोकसभा में कहा, मैं कहना चाहता हूं विपक्ष को बोलो जय श्री राम.. पीछे से भाजपा सांसदों ने जोर से आवाज लगाई... जय श्री राम.. उन्होंने आगे कहा कि जय श्री राम कोई धर्म नहीं है। ये हमारी संस्कृति का प्रतीक है इसलिए विपक्ष एक होकर बोलो जय श्री राम.. उन्होंने ऊंगली दिखाते हुए कहा बोलो जय श्री राम... दादा बोलो मुंह से जय श्री राम.. सारे पाप धुल जाएंगे। बोल दो जय श्री राम... लोकसभा में बोले प्रवेश वर्मा- जय श्री राम के नारे लगाओ, सब पाप धुलेंगे।
बीती रात जामिया में हुई फायरिंग पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'ये सत्ताधारी पार्टी की साजिश है ताकि प्रदर्शनकारियों को डराया जा सके। सत्ताधारी पार्टी के गुंडे ये कर रहे हैं और सरकार चुप है। दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है, फिर भी वो कुछ नहीं कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications