Budget Session: लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा हफ्ता शुरू हुआ। जैसे की अंदेशा था आज भी संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा में स्पीकर सुमित्रा महाजन ने 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित की वहीं राज्यसभा में सभापति वैंकेया नायडू ने 2 बजे तक के लिए स्थगित की। लोकसभा में 12 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद जब भी लोकसभा में लगातार हंगामा चलता रहा और 12.10 बजे स्पीकर ने कल सुबह 11 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया। दूसरी ओर 2 बजे जब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो उपसभापति पीजे कुरियन की मौजूदगी में हंगामा शुरू हो गया। एक ओर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर सांसद हंगामा कर रहे थे तो दूसरी ओर आप के सांसद सीलिंग पर हंगामा कर रहे थे। ऐसे में कुरियन ने सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया।

Budget Session: आज भी हंगामे के आसार, TMC,AAP समेत कई दलों ने विभिन्न मुद्दों पर दिया नोटिस

गौरतलब है कि पहले हफ्ते में एक भी दिन काम नहीं हो सका और छिटपुट कार्यवाही के बाद संसद के दोनों सदन स्थगित कर दिए जाते रहे। बता दें कि सरकार के सामने NDA का घटक दल तेलगु देशम पार्टी, YSRCP के सांसद आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर अड़े हैं।

वहीं अन्य विपक्षी दल नीरव मोदी मामले पर सरकार से चर्चा और सफाई की मांग पर हंगामा कर रहे हैं। आज शुरू होने वाली कार्यवाही से पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में चुनावी रिफॉर्म की मांग पर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं टीडीपी के सांसद भी आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

दूसरी ओर बीते TDP सांसद वाईएस चौधरी ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था। इसके साथ ही वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद विजय साईं रेड्डी ने राज्यसभा में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जा पर कॉलिंग अटेंनेशन मोशन दिया था। वहीं तृणमूल ने राज्यसभा में नियम 168 के तहत पर पीएनबी घोटाले पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सीलिंग के मुद्दे पर राज्यसभा में नोटिस दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+