Budget Session: लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, वेंकैया बोले- 'मूर्ति तोड़ने वाले मैड'

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हो चुका है। बजट सत्र के दूसरा चरण का दूसरा दिन भी हंगामें की भेंट चढ़ गया। तीसरे दिन राज्य सभा में मूर्तियों तोड़े की घटनाओं को लेकर विपक्षी पार्टियों ने जमकर हंगामा किया। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि, मूर्ति तोड़ने वाले लोग पागल हैं। सभापति ने सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं लोकसभा में भी विपक्ष ने पीएनबी घोटाले और मूर्ति कांड पर जमकर नारेबाजी की। जिसके चलते स्पीकर सुमित्रा महाजन ने निम्न सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

स्पीकर सुमित्रा महाजन ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई

स्पीकर सुमित्रा महाजन ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई

बजट सत्र में हो लगातार हंगामे को देखते हुए स्पीकर सुमित्रा महाजन ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिससे संसद की कार्रवाई को बिना किसी बाधा के शुरू किया जा सके। वहीं बुधवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास तेलगु देशम पार्टी के सांसदों ने आंध्रप्रदेश के स्पेशल राज्य का दर्जा दिए जाने मांग करते हुए प्रदर्शन किया। बैंकिंग सेक्टर में हो रही अनियमितताओं को लेकर भी संसद में आज हंगामा हुआ।

भाजपा के सहयोगी दल ही कर रहे हैं उसका विरोध

भाजपा के सहयोगी दल ही कर रहे हैं उसका विरोध

आपको बता दें कि मगंलवार को कांग्रेस सांसदों ने भी पीएनबी घोटाले को लेकर संसद भवन में महात्‍मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे थे। संसद में सरकार को विपक्ष के साथ-साथ अपने सहयोगी दल के कड़े तेवर का भी सामना करना पड़ रहा है। तेलगु देशम पार्टी ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर लागातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस सदस्यों के हाथों में 'नीरव मोदी कहां है, प्रधानमंत्री जवाब दो' की तख्तियां थीं। टीडीपी के सदस्य आंध्र प्रदेश के लिए विशेष पैकेज की मांग की तख्तियां लिए हुए थे। शिवसेना भी मराठी को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग कर रही थी। जबकि टीआरएस की मांग आरक्षण का कोटा बढ़ाने की थी।

टीडीपी का स्पेशल स्टेटस को लेकर प्रदर्शन

टीडीपी का स्पेशल स्टेटस को लेकर प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि केन्द्र ने राज्यसभा में वायदे किए थे वो चाहे बात स्पेशल कैटगरी स्टेटस देने की हो, प्रोविजन ऑफ एपी रिकॉग्निजेशन एक्ट की बात हो। जब तक केन्द्र उन वादों को पूरा नहीं करती है टीडीपी सांसद संसद के बाहर और अंदर लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+