Budget 2023: सफेद हाफ बाजू की शर्ट में संसद पहुंचे राहुल गांधी, 'भारत जोड़ो' के नारों से किया स्वागत, Video

बजट सत्र के लिए राहुल गांधी के संसद पहुंचने पर 'भारत जोड़ो यात्रा' के नारों से स्वागत किया गया। कांग्रेस के ऑफिशयल ट्विटर हैंडल पर वीडियो क्लिप शेयर की गई है।

rahul gandhi Union Budget 2023

Budget session 2023 Rahul Gandhi: केंद्र सरकार ने बजट 2023-24 पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में आम बजट पेश किया। इस दौरान कई बड़े ऐलान किए। इससे पहले संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया, जहां वो सदन में एंट्री लेते हैं तो उनकी पार्टी के साथी सांसदों ने नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

राहुल गांधी का 'भारत जोड़ो' के नारों से स्वागत

कांग्रेस के ऑफिशयल ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो क्लिप शेयर की गई है, जिसमें राहुल गांधी को सदन के प्रवेश द्वार की ओर जाते देखा जा सकता है। इस बीच कांग्रेस संसदों ने 'जोड़ो-जोडो, भारत जोड़ो' के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिनका अभिवादन स्वीकार करते हुए राहुल गांधी आगे सदन में अंदर जाने के लिए बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

बजट को लेकर कांग्रेस ने जानिए क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट 2-4 राज्यों के चुनाव को देखते हुए पेश किया गया है। यह बजट नहीं इलेक्शन स्पीच है। उनकी जो भी बातें उन्होंने बाहर कही है वैसे जुमले इस बजट में डालकर इसका पुनरुच्चार किया है। बजट में महंगाई और मुद्रा स्फ़ीति में इजाफा है, जिसपर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने(BJP) पहले कहा था कि प्रति वर्ष वे 2 करोड़ नौकरियां देंगे। सरकारी भर्तियों को भरने के लिए भी कुछ भी नहीं हुआ। गरीब, बेरोजगार के लिए इस बजट में कुछ नहीं है।

Recommended Video

    Budget 2023: Modi सरकार पर Mallikarjun Kharge ने बोला हमला, बजट को लेकर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    4,000 किलोमीटर की पैदल यात्रा

    आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 30 जनवरी को 'भारत जोड़ो यात्रा' पूरी करने के बाद संसद भवन पहुंचे हैं। राहुल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों के 12 राज्यों में 4,000 किलोमीटर से ज्यादा पैदल यात्रा की है। भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम पड़ाव कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था, जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+