Adani Group: अडानी मामले में अगली रणनीति के लिए मिलेंगे 18 विपक्षी दल, ED ऑफिस तक विरोध मार्च पर भी होगी चर्चा

विपक्षी दल आपस में बैठकर अगली रणनीति तय करेंगे। साथ ही ईडी ऑफिस तक विरोध मार्च करने के लिए भी विचार किया जाएगा। कल सुबह सभी विपक्षी दल आपस में मिलेंगे।

गौतम अडानी

Budget Session 2023: बजट सत्र के दूसरे चरण में संसद की कार्यवाही चल रही है। सोमवार यानी 13 मार्च को संसद की कार्यवाही शुरू हुई थी। लेकिन दोनों दिन सदन की कार्यवाही हंगामें की भेंट चढ़ गई। बीजेपी और कांग्रेस के बीच जारी गतिरोध के चलते कल सुबह 11 बजे तक संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। जहां विपक्ष अडानी मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं, तो वहीं बीजेपी राहुल गांधी से माफी मांगने को लेकर विरोध कर रही है।

इस बीच अडानी मामले में 18 विपक्षी दलों के नेता कल यानी बुधवार को सुबह 10 बजे मिलेंगे। इस दौरान अगली रणनीति तय करने के लिए चर्चा करेंगे। सभी सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र के प्रस्ताव पर चर्चा की जा सकती है। साथ ही ईडी कार्यालय तक एक विरोध मार्च पर भी विचार किया जा सकता है। विपक्षी दल लगातार अडानी मामले को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक जेपीसी की मांग को स्वीकार नहीं किया है।

कांग्रेस प्रमुख रूप से अडानी मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर अडानी नीति को लागू करने का बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने 'हम अडानी के हैं कौन' सीरीज में कई सवाल दागे हैं। उनका कहना है कि कैसे इतने कम दिनों में अडानी की संपत्ति में भारी इजाफा हुई। हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही है। अमीरों की सूची में कभी टॉप-5 में शामिल होने वाले अडानी अब टॉप-30 से भी बाहर हो गए हैं।

Recommended Video

    Opposition Parties March | Rahul Gandhi vs Smriti Irani | Lalu Yadav Family | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, गौतम अडानी कर्ज से उबरने के लिए बड़ा कदम उठा सकते हैं। समाचार पत्र फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी अंबुजा सीमेंट(Ambuja Cement) में लगभग 450 मिलियन डॉलर की हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी ने गुरुवार को अपने सीमेंट कारोबार अंबुजा में 4% से 5% बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं से औपचारिक अनुरोध किया है।

    वहीं लंबे समय के बाद अडानी के परिवार में बड़ी खुशखबरी आई है। गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की सगाई हुई है। गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की सगाई बीते रविवार यानी कि 12 मार्च को अहमदाबाद में एक निजी कार्यक्रम में हुई। जीत अडानी को होने वाली पत्नी का नाम दिवा जैमीन शाह है और वो मशहूर हीरा कारोबारी जैमिन शाह की पुत्री हैं।

    यह भी पढ़ें- 'सच्चाई की होगी जीत', सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले में गठित की कमेटी तो गौतम अडानी ने किया रिएक्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+