'सच्चाई की होगी जीत', सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले में गठित की कमेटी तो गौतम अडानी ने किया रिएक्ट
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आज सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एएम सप्रे की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन करने का आदेश दिया।

Gautam Adani Supreme Court Expert Committee Hindenburg Report: हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद अमीरों की सूची में कभी नंबर दो पर रहने वाले गौतम अडानी की संपत्तियों में लगातार गिरावट आने लगी। वे अब टॉप 30 अमीरों की सूची से भी बाहर हो गए हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें थोड़ी राहत दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को हिंडनबर्ग रिपोर्ट मुद्दे पर एक्सपर्ट कमेटी गठित की है। इसके कुछ देर बाद गौतम अडानी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अडानी समूह ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सच्चाई की जीत होगी।
दो महीने के भीतर सौपेंगा रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आज सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एएम सप्रे की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन करने का आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ ने कहा कि कमिटी स्थिति का पूरा मूल्यांकन करेगा। पीठ ने कहा कि गठित कमेटी दो महीने के भीतर अपना रिपोर्ट देगी। वहीं, पूर्व न्यायाधीश ओपी भट और जेपी देवदत्त भी जांच समिति का हिस्सा हैं। सुप्रीम कोर्ट ने नंदन नीलेकणी, केवी कामथ और सोमशेखरन सुंदरसन को भी कमेटी के तीन अन्य सदस्यों के रूप में नामित किया है।
अडानी की संपत्ति 85 बिलियन डॉलर घट गई
अडानी ग्रुप के शेयर में लगातार गिरावट जारी है। मौजूदा समय में गौतम अडानी की कुल संपत्ति की बात बात करें तो यह अब 33.4 बिलियन डॉलर हो गई है। लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले अडानी की कुल संपत्ति 119 बिलियन डॉलर थी। रिपोर्ट के आने के बाद अडानी की संपत्ति 85 बिलियन डॉलर घट गई। इस बड़ी गिरावट के बाद गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में काफी नीचे चले गए।
Recommended Video

किस पायदान पर हैं मुकेश अंबानी
गौतम अडानी ग्रुप की कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा अडानी ग्रुप के शेयर से आता है। अडानी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी के अकाउंटिंग में गड़बड़ी है। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, अडानी ग्रुप के शेयरों की कुल कीमत 150 बिलियन डॉलर के करीब थी। देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 84.3 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 9वें पायदान पर हैं।
यह भी पढ़ें- Gautam Adani: एक महीने में गौतम अडानी के 85 बिलियन डॉलर डूबे, अमीरों की लिस्ट में तीसरे से 38वें पर पहुंचे












Click it and Unblock the Notifications