Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2025: वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीनियर सिटीजंस के लिए क्‍या किए बड़े ऐलान? जिससे बुजुर्ग हुए खुश

Budget benefits for senior citizens: केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। बजट 2025 में वित्‍त मंत्री ने मिडिल क्‍लास के साथ सीनियर सिटीजंस, पेंशनर्स को भी बड़ी सौगात दी है।

देश के स‍ीनियर सिटीजंस लिए मोदी सरकार ने बड़ी घोषणाएं करके उनका दिल खुश कर दिया है। वित्‍त मंत्री ने सीतारमण ने सीनियर सिटीजंस के लिए जो ऐलान किए हैं उससे बुजुर्गों को टैक्‍स बचाने में तो मदद मिलेगी ही साथ ही इनकम टैक्‍स भरने में बड़ी राहत मिल गई है। आइए जानते हैं बजट 2025 में सीनियर सिटीजंस को क्‍या-क्‍या बड़े तोहफे वित्‍त मंत्री ने दिए?

Budget 2025

वित्‍त मंत्री सीतारमण ने वरिष्ठ नागरिक जिनकी आय केवल पेंशन और बचत पर ब्याज से प्राप्त धनराशि पर निर्भर है उससे लेकर बड़े ऐलान किए हैं। जिसके सीनियर सिटीजंस की बल्‍ले- बल्‍ले हो गई है।

इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने पर छूट

वित्‍त मंत्री ने सीनियर सिटीजंस को इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने को लेकर भी बड़ी छूट का ऐलान किया है। जिन बुजुर्गो की सलाना इनकम 10 लाख रुपये है, उन्‍हें इनकम टैक्‍ट रिटर्न नहीं भरना पड़ेगा। उन्‍हें इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने से छूट दे दी गई है। अभी तक ये लिमिट 5 लाख रुपये थी, पांच लाख रुपये तक कमाई करने वाले सीनियर सिटीजंस को आईटीआर नहीं भरना पड़ता था।

किराए के भुगतान पर टीडीएस लिमिट को 2.40 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये सालाना कर दिया गया है, जिससे कई बुजुर्ग टैक्‍स पेयर्स पर टैक्‍स का बोझ कम होगा।

एफडी के ब्याज में बड़ी छूट

बुजुर्ग अपनी उम्र भर की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए सबसे ज्‍यादा एफडी पर भरोसा करते हैं, ये ही वजह है कि वो अपनी बचत और जमापूंजी एफडी में निवेश करते हैं। इससे पहले बुजुर्गो की एफडी से होने वाली ब्याज की कमाई पर 50 हजार रुपये तक का टीडीएस काटा जाता है, अब सरकार ने इसकी लिमिट को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है। यानी एफडी पर 1 लाख रुपये तक ब्याज की कमाई पर टैक्‍स नहीं लगेगा।

NSS अकाउंटर पर छूट

वित्‍त मंत्री ने बुजुर्गों और अति बुजुर्गों को एक और बड़ी राहत दी है। जिन सीनियर सिटीजंस के नेशनल सेविंग्स स्‍कीम (NSS) के पुराने अकाउंट हैं, और उस अकाउंट पर ब्याज नहीं मिल रहा है। उन अकाउंट्स से 29 अगस्‍त 2024 के बाद की जाने वाली सभी निकासी को टैक्‍स फ्री कर दिया गया है। वित्‍त मंत्री ने कहा "कई वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों के पास बहुत पुराने राष्ट्रीय बचत योजना खाते हैं। चूंकि ऐसे खातों पर अब ब्याज देय नहीं है, इसलिए मैं 29 अगस्त, 2024 को या उसके बाद व्यक्तियों द्वारा एनएसएस से की गई निकासी पर छूट दी जाती है।

NSP अकाउंट में टैक्‍स का लाभ

वात्‍सल्‍य अकाउंट्स (NSP) के लिए भी मोदी सरकार ने टैक्‍स संबधी घोषणा की है। एनपीएस वात्‍सल्‍य अकाउंट को भी वो ही टैक्‍स का लाभ मिला जो साधारण एनएसपी अकाउंट्स में दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+