Budget Facts: मोरारजी देसाई से सीतारमण तक, किस वित्त मंत्री के नाम है सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड?
Budget Facts: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह उनका लगातार आठवां बजट होगा और भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा। इस बजट से देशवासियों को बड़े ऐलान और नीतिगत सुधारों की उम्मीद है।
निर्मला सीतारमण ने जुलाई 2019 में देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। उसी वर्ष उन्होंने अपना पहला केंद्रीय बजट पेश किया। तब से अब तक उन्होंने सात पूर्ण बजट और फरवरी 2024 में एक अंतरिम बजट पेश किया है। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं, और इस बजट के साथ वे एक और इतिहास रचने जा रही हैं।

सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कुल 10 बजट पेश किए, जिनमें दो अंतरिम बजट शामिल थे।
ये भी देखें: Budget Facts: वो प्रधानमंत्री जिन्होंने पेश किया है बजट, जवाहरलाल नेहरु से मनमोहन सिंह हैं लिस्ट में शामिल
मोरारजी देसाई ने 1959 से 1963 और 1967 से 1969 के बीच ये बजट पेश किए। उन्होंने अपना पहला बजट 28 फरवरी 1959 को पेश किया। इसके बाद लगातार दो और पूर्ण बजट पेश किए। 1962 में एक अंतरिम बजट और फिर दो पूर्ण बजट प्रस्तुत किए। 1967 में उन्होंने एक और अंतरिम बजट पेश किया, इसके बाद 1967, 1968 और 1969 में तीन और पूर्ण बजट पेश किए।
दूसरे नंबर पर कौन हैं?
केंद्रीय बजट पेश करने के मामले में दूसरे नंबर पर पी. चिदंबरम हैं। उन्होंने कुल नौ बजट पेश किए। उनका पहला बजट 1996 में यूनाइटेड फ्रंट सरकार के दौरान आया। इसके बाद 1997 में एक और बजट पेश किया।
यूपीए सरकार के कार्यकाल में, 2004 से 2008 के बीच, उन्होंने लगातार पांच बजट पेश किए। इसके बाद 2013 और 2014 में दो और बजट पेश कर उन्होंने कुल नौ बजट पेश किए।
निर्मला सीतारमण बनाएंगी नया रिकॉर्ड
1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट पेश करने के साथ ही निर्मला सीतारमण लगातार आठ बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इससे पहले, उन्होंने 23 जुलाई 2024 को लगातार छह बजट पेश करने के मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।
प्रणब मुखर्जी के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ेंगी
निर्मला सीतारमण इस बजट के साथ प्रणब मुखर्जी के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगी। प्रणब मुखर्जी ने अपने कार्यकाल के दौरान कुल आठ बजट पेश किए थे। इनमें 1980 के दशक के तीन बजट और 2009 से 2012 के बीच लगातार पांच बजट शामिल थे।
इस बजट के बाद निर्मला सीतारमण का नाम उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो जाएगा जिन्होंने भारतीय बजट के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में भारत की वित्तीय और आर्थिक नीतियों ने कई अहम बदलाव देखे हैं। अब देश को उनके अगले बजट से नई उम्मीदें हैं।
ये भी देखें: Budget Interesting Facts: बजट के लीक होने से लेकर हलवा सेरेमनी तक, जानिए 10 दिलचस्प बातें
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications