Budget: 'महंगाई से राहत पाने का यही सहारा', वित्त मंत्री के भाषण से पहले शख्स ने कर दिया गजब, उतारने लगा आरती
Budget 2025: आम जनता को बजट 2025 से काफी उम्मीदें हैं। बढ़ती महंगाई से राहत, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार जैसे कई मुद्दों पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। हर साल की तरह इस बार भी जनता उम्मीद कर रही है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऐसा बजट पेश करेंगी, जिससे आम आदमी को राहत मिलेगी।
इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक अनोखी तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक व्यक्ति वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पूजा करते हुए नजर आ रहा है। यह फोटो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है। कुछ लोग इसे व्यक्ति की वित्त मंत्री के प्रति आस्था और बजट से जुड़ी उम्मीदों से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे मजाकिया अंदाज में शेयर कर रहे हैं।

'महंगाई से राहत पाने का अब यही सहारा'
यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही है। कई यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर बजट में टैक्स में छूट और महंगाई से राहत के लिए, तो सच में पूजा करना बनता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे आम आदमी की हताशा बताया और कहा कि अब लोग बजट में अच्छे फैसलों के लिए वित्त मंत्री की पूजा कर रहे हैं।

बता दें कि बजट 2025 से सभी वर्गों को काफी उम्मीदें हैं। खासतौर पर मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यापारी राहत की आस लगाए बैठे हैं। अब देखना यह होगा कि इस बार का बजट उनकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।
ये भी पढ़ें: Budget 2025: ट्रेवलिंग होगी सस्ती! बजट का क्या होगा टूरिज्म सेक्टर पर असर? जानिए क्या हैं उम्मीदें












Click it and Unblock the Notifications