Budget 2025: 12 लाख की आय तक शून्य टैक्स की अमित शाह ने की तारीफ, कहा- मिडिल क्लास पीएम मोदी के दिल में

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज यानी शनिवार 01 फरवरी को आम बजट पेश किया। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारण का 8वां बजट था। वित्त मंत्री ने इस बजट में मिडिल क्लास को राहत देते हुए न्यू टैक्स रिजीम के तहत 12 लाख रुपये सालाना तक की इनकम को आयकर के दायरे से बाहर रखने का ऐलान किया।

वित्त मंत्री के इस फैसले से नौकरीपेशा वर्ग के करोड़ों लोगों को फायदा होगा। वहीं, अब इस बजट पर नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मध्यम वर्ग हमेशा पीएम मोदी के दिल में है। 12 लाख रुपये की आय तक शून्य आयकर।'

Amit Shan

इतना ही नहीं, शाह ने कहा कि प्रस्तावित कर छूट मध्यम वर्ग की वित्तीय भलाई को बढ़ाने में एक लंबा रास्ता तय करेगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,'ये आत्मनिर्भर भारत का बजट है...कृषि और किसानों के कल्याण पर सर्वाच्च ध्यान दिया गया है...मध्यम वर्ग को भी बहुत बड़ी सौगात दी गई है लेकिन गरीबों, महिलाओं और युवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।'

उन्होंने कहा कि कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि 12 लाख तक टैक्स में छूट दी जाएगी इसके लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद। वहीं, केंद्रीय मंत्री सुकांतो मजूमदार ने केंद्रीय बजट पर कहा कि यह बजट आम आदमी का बजट है। इसमें महिलाओं, किसानों और युवाओं पर ध्यान दिया गया है।

हमारी सरकार ने एमएसएमई के 22 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने का प्रावधान किया है। कैंसर और दुर्लभ बीमारियों का इलाज करने वाली 36 दवाओं पर शून्य सीमा शुल्क लगाया गया है। यह बहुत ही क्रांतिकारी कदम है। इससे मध्यम वर्ग और गरीबों को बहुत लाभ होगा।

विपक्ष सच से दूर जा रहा है इसलिए वे विपक्ष में है। भारत का पश्चिमी क्षेत्र पूर्वी क्षेत्र से ज्यादा विकसित है इसलिए हमारी सरकार पूर्वोदय का कंसेप्ट लाई है, इस बार बिहार को मिला है, आगे आने वाले समय में ओडिशा, पश्चिम बंगाल आदि को मिलेगा जिससे पूर्वोत्तर का विकास हो।

ये भी पढ़ें: Budget 2025: टीडीएस को लेकर केंद्र का बड़ा ऐलान, बजट में बजुर्गों को क्या- क्या मिला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+