''झुंझना' है इससे कुछ नहीं होगा', आम बजट पर कुछ यूं आई राबड़ी देवी की प्रतिक्रिया

Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश किया। इस बजट में बिहार पर विशेष फोकस किया है और कई बड़ी सौगातें दी है। इसको लेकर अब बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता राबड़ी देवी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। राबड़ी देवी ने कहा, 'ये झुंझुना है इससे कुछ नहीं होगा।'

आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी सलाह दी। दरअसल, उन्होंने कहा कि, 'सरकार जनता को ठगने का काम करती है... नीतीश कुमार की मांग पूरी नहीं हुई, उन्हें उधर(NDA) से हट जाना चाहिए...बाढ़ आ रही है, पुल टूट रहे हैं, लोगों के घर डूब रहे हैं, इसपर कोई काम नहीं हो रहा है।"

RJD leader Rabri Devi

Recommended Video

    ''झुंझना' है इससे कुछ नहीं होगा', आम बजट पर कुछ यूं आई राबड़ी देवी की प्रतिक्रिया

    इतना ही नहीं, केंद्रीय बजट में बिहार को 26 हजार करोड़ आवंटित किए जाने पर उन्होंने कहा, "झुंझुना है इससे कुछ नहीं होगा।" वहीं, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'अभी 4 करोड़ नौकरी की बात कर रहे हैं लेकिन 10 साल में आपने कितनी नौकरी दी?... नीतीश कुमार किंगमेकर रहे हैं लेकिन उन्हें विशेष पैकेज भी नहीं दिया।

    पप्पू यादव ने कहा कि जितनी बंद पड़ी फैक्ट्रियां हैं उसपर कुछ दीजिए, एयरपोर्ट पर दीजिए... विशेष पैकेज, विशेष राज्य के लिए भीख मत मांगिए आप(JDU) मंत्रिमंडल से हट जाइए। वहीं, केंद्रीय बजट पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, "यह 'कुर्सी बचाओ' बजट है। जो NDA में है, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को अपने साथ रखने के लिए यह बजट है, यह बजट देश के लिए नहीं है। बंगाल के लिए तो कुछ भी नहीं है, वे बंगाल को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, उनका बंगाल से सफाया होगा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+