Download Budget 2024 PDF in Hindi: कैसा रहा मोदी 3.0 का पहला आम बजट, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

Budget 2024 PDF Download in Hindi: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट 2024 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश कर दिया है। उन्होंने लोकसभा में करीब डेढ घंटे का बजट भाषण पढ़ा। इस बार के बजट में क्या खास रहा, वित्त मंत्री का भाषण और बजट 2024 की पूरी डिटेल जानने के लिए आप बजट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि भारत के लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अपना विश्वास जताया है और ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए इसे फिर से चुना है।

Download Budget 2024 PDF

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया गया है। इस बार बजट में युवाओं, महिलाओं और किसानों पर पूरा फोकस है। इसी के साथ बुनियादे ढांचे के विकास पर भी पूरा ध्यान दिया गया है। बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया गया है।

इसी के साथ पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को मोदी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। पहली बार नौकरी पाने वालों को दो साल तक हर महीने 300 रुपये अतिरिक्त पीएफ दिया जाएगा। केंद्र सरकार 4.1 करोड़ युवाओं को रोज़गार के लिए पांच योजनाएं लाएगी. आने वाले 5 साल में दो लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार।

डाउनलोड करें पूरा बजट पीडीएफ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से बजट भाषण खत्म हो जाने के बाद आम बजट 2024 के डॉक्यूमेंट ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में बजट भाषण के इस पूरा डॉक्यूमेंट्स आप पाना चाहते हैं तो इसे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर उसे हासिल कर सकते हैं।

बजट 2024-25 की बड़ी बातें

  • मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की गई।
  • उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए तक का ऋण।
  • रोजगार और स्किल के लिए 3 योजनाएं।
  • पहली बार नौकरी वालों को अतिरिक्त PF
  • एक लाख की सैलरी पर 3000 रुपए सरकार पीएफ में देगी।
  • बिहार में सड़क प्रोजेक्ट के लिए 26 हजार करोड़ का पैकेज।
  • 5 साल मुफ्त राशन की व्यवस्था चलती रहेगी।

यहां देखें बजट का पूरा पीडीएफ...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+